Hindi News
›
Uttar Pradesh
›
Azamgarh News
›
The teacher became the principal secretary, after reaching the school, the children asked the math formula
{"_id":"617d81d2b01c7b7b743f055d","slug":"the-teacher-became-the-principal-secretary-after-reaching-the-school-the-children-asked-the-math-formula-azamgarh-news-vns6202067126","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रमुख सचिव बन गए शिक्षक, स्कूल पहुंचकर बच्चों के से पूछे का गणित फार्मूला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रमुख सचिव बन गए शिक्षक, स्कूल पहुंचकर बच्चों के से पूछे का गणित फार्मूला
पूर्व माध्यमिक विद्यालय मिश्रपुर (मोचीपुर), शिक्षा क्षेत्र अजमतगढ़ के निरीक्षण के दौरान छात्र स?
- फोटो : AZAMGARH
Link Copied
सगड़ी/लाटघाट। प्रमुख सचिव के रविंद्र नायक ने शनिवार को शिक्षा क्षेत्र अजमतगढ़ के पूर्व माध्यमिक विद्यालय मिश्रपुर (मोचीपुर) विद्यालय में बच्चों को नक्शा दिखाकर पूछा कि हिमालय कहां है और पहाड़ा भी सुना। उन्होंने क्लास भी ली और शिक्षकों से शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाने को कहा। मिड-डे-मील का हाल जानने के बाद गुणवत्ता बनाए रखने को कहा। साथ ही पानी की स्वच्छता और सफाई पर ध्यान देने का निर्देश दिया। विद्यालय में पौधा रोपा। बेसिक शिक्षा अधिकारी अतुल कुमार से कहा कि ग्रामीणों को जागरूक करके अधिक से अधिक बच्चों को स्कूल में दाखिला दिलाएं और पढ़ाई की गुणवत्ता बनाए रखें। उन्होंने बच्चों की संख्या में कमी पर चिंता जताई। विद्यालय के बगल में ग्राम सचिवालय व पंचायत भवन का लोकार्पण किया। महिला स्वयं सहायता समूह की सदस्यों से बात की। जीयनपुर में बने सामुदायिक शौचालय के निर्माण में कमी और नाले दुर्गंध उठने पर नाराजगी जताई और सीवर बनाने का प्रस्ताव भेजने को कहा। जीयनपुर रोड पर स्थित मुसहर बस्ती के लोगोें की समस्या सुनी और मनरेगा, रसोई गैस कनेक्शन, पेंशन एवं बकरी, मुर्गी एवं सुअर पालन की योजनाओं का लाभ पात्रों को दिलाने को कहा। उन्होेंने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का भ्रमण किया और एसडीएम से फसलों के नुकासन का आकलन करने को कहा। अंजान शहीद हाजीपुर में सड़क निर्माण का काम देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।