फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The stray cattle took the life of a gully businessman

छुट्टा मवेशी ने ले ली गल्ला व्यवसायी की जान

Tue, 21 Sep 2021 11:35 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 21 Sep 2021 11:35 PM IST
विज्ञापन
The stray cattle took the life of a gully businessman
आजमगढ़। सड़कों पर घुमने वाले छुट्टा पशु अब आम जनता के लिए जानलेवा साबित हो रहे है। सोमवार की रात एक आवारा पशु से टकराकर गल्ला व्यवसायी की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। घटना की सूचना मृतक के घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के सिविल लाइंस मुहल्ले में पुलिस लाइन गेट के पास सोमवार की देर रात सड़क पर घूम रहे छुट्टा मवेशी से एक बाइक सवार की जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। जब तक उसे अस्पताल भेजने की व्यवस्था होती तब तक उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त का प्रयास शुरू किया। काफी प्रयास के बाद उसकी पहचान मेंहनगर नगर पंचायत के वार्ड नंबर तीन निवासी 45 वर्षीय कन्हैया उर्फ बेदी पुत्र चतुर्घुन मौर्या के रूप में हुई। घटना की सूचना घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पीएम के लिए मर्चरी भेज दिया है। मृतक गल्ला कारोबारी था और सोमवार को किसी काम से जिला मुख्यालय आया हुआ था। वह एक पुत्र व दो पुत्रियों का पिता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed