फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The story was written by thunderstorm waste again

िफर आंधी-पानी ने लिखी बर्बादी की कहानी

Fri, 24 Apr 2015 11:53 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Fri, 24 Apr 2015 11:53 PM IST
विज्ञापन
The story was written by thunderstorm waste again
 जनपद के किसानों की समस्याएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। मौसम की मार ने किसानों का हाल बेहाल कर दिया है। अभी पिछले दिनों हुई बारिश से किसान उबर भी नहीं पाए थे कि शुक्रवार की शाम जनपद के कई क्षेत्रों में तेज हवा के साथ हुई बारिश और पड़े ओले ने किसानों के रहे सहे अरमानों पर भी पानी फेर दिया।
विज्ञापन


कई दिनों से मौसम साफ होने के कारण किसान जल्दी-जल्दी अपनी फसलों की मड़ाई करने में मशगूल थे। तभी शुक्रवार की शाम अचानक मौसम ने करवट बदली और तेज हवा के साथ झमाझम बारिश हुई और ओले भी पड़े। बहुत से किसान जो मड़ाई कर चुके थे, उनके भूसे अभी खलिहान में थे वह पूरी तरह से भीग गए। ऐसे में किसानों की समझ में नहीं आ रहा है कि वह अब क्या करें। कटानी बाजार संवाददाता के अनुसार, क्षेत्र में लगभग आधे घंटे तक जोरदार बारिश हुई और ओले भी पड़े। मेहनाजपुर संवाददाता के अनुसार, क्षेत्र के लगभग एक किमी क्षेत्र में तेज हवा के साथ झमाझम बारिश हुई और ओला पड़ा।
विज्ञापन

 बारिश के कारण क्षेत्र की सड़कें और खलिहान पूरी तरह से पानी से लबालब हो गए। तेज हवा के कारण क्षेत्र के लोगों के छप्पर तक उड़ गए। वहीं, बेला गांव निवासी बेचू राजभर के पोल्ट्रीफार्म का छप्पर गिर गया, जिसके कारण दो दर्जन से अधिक मुर्गियां मर गईं। बहुत सी मुर्गियां भाग गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोरिया बाजार संवाददाता के अनुसार, क्षेत्र के पहलवानपुर, गौरीनरायनपुर, भैसौंड़ा, श्रीनगर, गुलऊर आदि जगहों पर लगभग आधे घंटे तक तेज हवा के साथ बारिश और ओले पड़े। मालटारी संवाददाता के अनुसार, क्षेत्र में जोरदार बारिश से मड़ाई के लिए रखी फसल गिली हो गई। आधे घंटे हुई झमाझम बारिश से खेतों में भी पानी भर गया। अंबारी संवाददाता के अनुसार, फूलपुर तहसील क्षेत्र के अंबारी, माहुल, गोधना, मैगना, बिलारमउ, खांजनहापुर, पलिया, हुब्बीगंज, दीदारगंज, कुशलगांव, पुष्पनगर, पल्थी, भेडिया, मार्टीनगंज आदि क्षेत्रों में आंधी के साथ हुई बूंदाबांदी से किसानों की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ गई। विपरीत मौसम में भी किसान अपने गेहूं की मड़ाई करते हुए नजर आए। बार-बार प्रकृति के कुपित होने से किसानों की मुसीबत बढ़ती जा      रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed