फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The spokesperson's preliminary exam will be held on June 14 at 14 centers

Azamgarh News: 14 जून को 14 केंद्रों पर होगी प्रवक्ता की प्रारंभिक परीक्षा

Fri, 12 Jun 2026 12:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
The spokesperson's preliminary exam will be held on June 14 at 14 centers
आजमगढ़। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) प्रयागराज की ओर से आयोजित प्रवक्ता (पुरुष/महिला) राजकीय इंटर कॉलेज (प्रारंभिक) परीक्षा-2025 जिले के 14 परीक्षा केंद्रों पर 14 जून को आयोजित की जाएगी। परीक्षा में 6239 अभ्यर्थी सम्मिलित होंगे। परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं नकलविहीन ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं। परीक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा के लिए बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्य राजस्व अधिकारी संजीव ओझा एवं अपर पुलिस अधीक्षक नगर मधुबन कुमार सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई। मुख्य राजस्व अधिकारी ने आयोग एवं शासन के निर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कहा कि परीक्षा की शुचिता और गोपनीयता बनाए रखना सभी अधिकारियों की प्राथमिक जिम्मेदारी है तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। बताया कि 14 परीक्षा केंद्रों में दो राजकीय तथा 12 सहायता प्राप्त विद्यालय शामिल हैं। परीक्षा 14 जून को सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक आयोजित होगी। अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र में सुबह 8:00 बजे से 8:45 बजे तक ही प्रवेश दिया जाएगा। परीक्षा के सफल संचालन के लिए प्रत्येक केंद्र पर सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टैटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक एवं सह केंद्र व्यवस्थापक की तैनाती की गई है। इसके अलावा 357 बाह्य कक्ष निरीक्षक तथा 30 रिजर्व कक्ष निरीक्षक भी लगाए गए हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक को सभी केंद्रों पर मानकों के अनुरूप कक्ष निरीक्षकों की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। परीक्षा की निगरानी एवं शिकायतों के निस्तारण के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में कंट्रोल रूम बनाया गया है। जिसका दूरभाष संख्या 05462-297477 है। वहीं, कलेक्ट्रेट स्थित जनपदीय कंट्रोल रूम का मोबाइल नंबर 9454417172 निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed