फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The soldier was given a final farewell with a guard of honour

Azamgarh News: गार्ड ऑफ ऑनर के साथ जवान को अंतिम विदाई

Mon, 01 Dec 2025 11:32 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Dec 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
The soldier was given a final farewell with a guard of honour
सगड़ी। सगड़ी तहसील क्षेत्र के मेघई खास गांव निवासी 46 वर्षीय धनंजय सिंह को सोमवार को पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। धनंजय सिंह भारतीय तट रक्षक बल में कोच्चि स्थित मुख्यालय पर प्रधान अधिकारी (डीजी) पद पर तैनात थे। 28 नवंबर को अपनी पत्नी को एयरपोर्ट छोड़ने जाते समय सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।
विज्ञापन

सोमवार को जब सेना के जवान उनका पार्थिव शरीर लेकर मेघई खास गांव पहुंचे तो क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर उन्हें अंतिम सलामी दी। दोहरीघाट स्थित मुक्तिधाम पर उनका अंतिम संस्कार किया गया, जहां छोटे बेटे ने मुखाग्नि दी। श्रद्धांजलि देने वालों में बड़े भाई संजय सिंह, राजू सिंह, राम मनुज सिंह, माता उर्मिला देवी, दिवाकर सिंह, मनीष मिश्र, अरविंद जायसवाल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। इस दौरान भारत माता की जय, जब तक सूरज चांद रहेगा धनंजय सिंह तेरा नाम रहेगा, धनंजय सिंह अमर रहें के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed