फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The silence on the streets on the second day of the Corona curfew, the market remained closed due to protests by vegetable vendors in azamgarh

आजमगढ़ : कोरोना कर्फ्यू के दूसरे दिन सड़कों पर दिखा सन्नाटा, सब्जी विक्रेताओं के विरोध के कारण बंद रही मंडी

Sun, 25 Apr 2021 11:17 AM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 25 Apr 2021 11:17 AM IST
विज्ञापन
The silence on the streets on the second day of the Corona curfew, the market remained closed due to protests by vegetable vendors in azamgarh
demo pic - फोटो : अमर उजाला
आजमगढ़ में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए सरकार द्वारा शनिवार और रविवार को दो दिन के लिए कोरोना कर्फ्यू की घोषणा की गई है। कर्फ्यू के दूसरे दिन रविवार की सुबह के समय सड़कों पर लोगों की कुछ आवाजाही नजर आई लेकिन जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया सड़कों पर सन्नाटा पसर गया।  
विज्ञापन


कोरोना कर्फ्यू के दूसरे दिन भी सुबह से ही किराना, कपड़ा आदि की दुकानें बंद रहीं लेकिन फल, दूध, सब्जी और मेडिकल खुले रहे। जरूरी सामानों की खरीदारी के लिए सड़कों पर सुबह के समय कुछ भीड़भाड़ जरूर नजर आई। लेकिन जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया सड़कों पर सन्नाटा पसरता गया। लोग घरों में कैद हो गए। हालांकि सड़कों पर पुलिस कुछ जगहों पर ही नजर आई।
विज्ञापन

 

वहीं सब्जी मंडी में उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने इसे दो जगहों  पर अठवरिया मैदान और वेस्ली इंटर कालेज में लगाने का निर्णय लिया था। लेकिन मंडी के सब्जी विक्रेता इसके विरोध में उतर गए हैं। उनके द्वारा अनिश्चित काल के लिए मंडी को बंद करने की घोषणा कर दी गई है। जिसके कारण सब्जी मंडी पूरी तरह से बंद रही। सब्जी के लिए पहुंचे लोगों को बिना खरीदारी के ही वापस होना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed