फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The rising mercury has sucked out moisture from the fields and water from the canals

Azamgarh News: बढ़ते पारे ने खेतों से नमी और नहरों से पानी सोखा

Mon, 03 Feb 2025 11:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 03 Feb 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
The rising mercury has sucked out moisture from the fields and water from the canals
आजमगढ़। कहने को जनपद में हर तरफ नहरों का जाल बिछा है, लेकिन जरूरत के समय किसी में पानी नहीं है। इससे किसान काफी परेशान हैं। बढ़ते तापमान के कारण गेहूं के खेतों की नमी गायब हो रही है। किसान पानी के लिए नहरों की तरफ टकटकी लगाए बैठे हैं।
विज्ञापन

जिले के किसान रबी सीजन में मुख्य रूप से गेहूं की खेती ही करते हैं। इस बार जिले में 2.36 लाख हेक्टेयर में गेहूं की बोआई हुई है। गेहूं की अगेती फसल में बालियां भी आने लगीं, लेकिन मौसम में अचानक बदलाव होने से किसान परेशान हैं। दिन का तापमान 28 से 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जा रहा है। तेज धूप के कारण खेतों की नमी गायब हो रही हैं। उधर, नहरों में बीते 15-20 दिनों से पानी नहीं है। गेहूं की सिंचाई को लेकर किसान परेशान हैं। शारदा सहायक खंड 32 और खंड 23 के किसी भी शाखा में पानी न होने से फसल प्रभावित हो रही है। जिन किसानों के पास संसाधन है वह तो डीजल खर्च कर गेहूं की सिंचाई कर रहे है लेकिन अन्य किसान पानी के लिए नहरों की तरफ ही टकटकी लगाए बैठे हैं। रानी की सराय, फरिहा, फूलपुर, निजामाबाद, कप्तानगंज, महाराजगंज, जहानागंज, मेंहनगर आदि क्षेत्रों में नहरों में पानी नहीं है।
विज्ञापन

बरदह में शारदा सहायक खंड 23 नहर में 15 दिनों से पानी नहीं है। इससे किसानों की गेहूं की फसल सूख रही है। किसान जितेंद्र सिंह, घनश्याम सिंह, रणजीत, आद्या प्रसाद दुबे, रजई सरोज ने बताया कि जरूरत के समय पानी नहीं मिलता है। इससे फसल प्रभावित होती है। सिंचाई विभाग के एसडीओ रितेश सिंह ने बताया कि 15 फरवरी तक पानी आने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सगड़ी में शारदा सहायक खंड 32 की मुख्य रजवाहा और शाखाओं में पानी नहीं है। इससे किसान अपने गेहूं की सिंचाई नहीं कर पा रहे हैं। वह अपने निजी संसाधनों से गेहूं आदि फैसलों की सिंचाई करने को मजबूर हैं। किसान रामदरश सिंह, हरिनाथ, भृगुनाथ सिंह आदि ने बताया कि नहर में पानी न आने से सिंचाई नहीं हो पा रही है।

नहर- शाखाएं- लंबाई- सिंचाई क्षेत्रफल
शारदा सहायक खंड 32- 198- 915 85200
शारदा सहायक खंड 23- 155- 819- 68200
जौनपुर की खंड 36- 10- 43- 8123
नोट- नहरों की लंबाई किमी और क्षेत्रफल हेक्टेयर में है।

पानी की मांग भेज गई है, लेकिन अभी तक लखीमपुर से पानी नहीं छोड़ा गया है। इधर, मौसम में बदलाव आने से अचानक गेहूं को सिंचाई के लिए पानी की आवश्यकता पड़ रही है। अभी पानी आने में कम से कम 10 दिन का समय लग जाएगा।-हरिश्चंद्र गुप्त, अधिशासी अभियंता खंड 32
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed