फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The revolutionaries drove the British, we will remove the dictatorial governments: Durga

क्रांतिकारियों ने अंग्रेजों को भगाया हम तानाशाह सरकारों को हटाएंगे: दुर्गा

Mon, 15 Aug 2022 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 15 Aug 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
The revolutionaries drove the British, we will remove the dictatorial governments: Durga
आजमगढ़। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आहवान पर विधानसभा सदर के सपा कार्यकर्ताओं द्वारा देश बचाओ देश बनाओ’ समाजवादी तिरंगा पद यात्रा निकाली गयी। इस दौरान महापुरूषों की मूर्तियों पर माल्यार्पण किया गया। यह पद यात्रा टाड़ी से निकालकर चक्रपानपुर कार्यक्रम स्थल तक पहुंची। सदर विधायक दुर्गा प्रसाद यादव ने कहा कि जिस तरह हमारे शहीद क्रांतिकारियों ने देश से अंग्रेजों को भगाकर देश को आजाद कराया, उसी तरह समाजवादी लोग देश की तनाशाह केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार को उखाड़ फेंक बेरोजगार, मजलूम और किसानों को उनका अधिकार दिलाएंगे। आज देश में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। समाजवादी पार्टी द्वारा शहीद क्रान्तिकारियों की याद में पूरे प्रदेश में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष विजय यादव ने कहा कि आज देश स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ मना रहा है। देश की सीमा पर देश का जवान दुश्मन देश से हमें सुरक्षा प्रदान करते हुए अपनी जान गवां दे रहा है। केंद्र सरकार द्वारा सेना में भर्ती के नाम ‘अग्निपथ’ योजना के तहत गरीब, बेरोजगार नौजवानों का अधिकार छीन लिया गया। यह तानाशाह सरकार बेरोजगारों को तो नौकरी नहीं दे सकी, सेना को भी नहीं बख्शा। इस सरकार को जड़ से उखाड़ फेंकने तक समाजवादी चुप नहीं बैठेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता हरिश्चंद्र यादव व संचालन शिवमूरत यादव ने किया। इस मौके पर करूणाकांत मौर्य, धर्मेंद्र राजभर, हरिश्चंद्र यादव, रामअवध यादव, शिवमूरत यादव, रामदुलार राजभर, गुड्डू राजभर, बेदी यादव, रामनवल यादव, सर्वेश मौर्य, ओमप्रकाश राजभर, शैलेन्द्र मौर्य, अच्छेलाल राम, राजकुमार राजभर, अजीत यादव, डा. मोकर्रम, सोनू गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed