फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The raw wall fell heavily, the death of a middle-aged man due to being buried in the debris

Azamgarh News: भरभराकर गिरी कच्ची दीवार, मलबे में दबने से अधेड़ की मौत, परिजनों में कोहराम

Wed, 15 Mar 2023 01:26 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़ Published by: किरन रौतेला Updated Wed, 15 Mar 2023 01:26 PM IST
सार

गोसड़ी गांव निवासी अखिलेश राजभर को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास का पैसा मिला था। आवास बनवाने के लिए वह अपने कच्चे मकान को तोड़वा रहा था। बुधवार की सुबह मिट्टी की दीवार पर रखी मंडई हटवा रहा था कि मिट्टी की दीवार गिर पड़ी और अखिलेश मलबे में दब गया।

विज्ञापन
The raw wall fell heavily, the death of a middle-aged man due to being buried in the debris
Azamgarh News: भरभराकर गिरी कच्ची दीवार, मलबे में दबने से अधेड़ की मौत, परिजनों में कोहराम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजमगढ़ में दीदारगंज थाना क्षेत्र के गोसड़ी गांव में बुधवार की सुबह कच्ची दीवार गिर जाने से मलबे में दब कर अधेड़ की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी भेजवा दिया।
विज्ञापन

गोसड़ी गांव निवासी अखिलेश राजभर (52) को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास का पैसा मिला था। आवास बनवाने के लिए वह अपने कच्चे मकान को तोड़वा रहा था। बुधवार की सुबह मिट्टी की दीवार पर रखी मंडई हटवा रहा था कि मिट्टी की दीवर गिर पड़ी और अखिलेश मलबे में दब गया। साथ मौजूद लोग आनन-फानन में मलबा हटाए और अखिलेश को बाहर निकाल कर डॉक्टर के पास ले गए। डॉक्टर ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। अखिलेश की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर दीदारगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी भेजवा दिय। मृतक तीन पुत्री व दो पुत्रों का पिता था। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed