फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The quake was in pieces by shaking death

भूकंप के झटकों से टुकड़ों में दिखी मौत

Sat, 25 Apr 2015 11:42 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Sat, 25 Apr 2015 11:42 PM IST
विज्ञापन
The quake was in pieces by shaking death
जिले में शनिवार की दोपहर भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। कुछ देर के लिए पूरे जिले की धरती कांप गई। लोग घरों को छोड़कर बाहर निकल पड़े। सभी दहशत में थे। हालांकि इस भूकंप के झटके से कोई जनहानि तो नहीं हुई लेकिन कई मकानों में दरारें पड़ गईं।
विज्ञापन

बता दें कि शनिवार को 11:44 बजे और 12.17 बजे के करीब पूरे जनपद में दो बार भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप के झटके शहर के एलवल, चौक, कुंदीगढ़, पुरानी सब्जी मंडी, अनंतपुरा, कटरा, सिधारी, गुलामी का पूरा, बिलरिया चुंगी, हर्रा चुंगी, बेलइसा समेत अन्य मुहल्लों में महसूस किए गए। कहीं घरों की कुर्सियां हिलती नजर आईं तो कहीं टेबल पर रखे सामान डगमगाते नजर आए। बच्चे किसी अनहोनी को भांप मां की गोंद में छिप से गए। आनन-फानन में लोग घरों और कार्यालयों से बाहर निकले और सुरक्षित स्थान की और दौड़ पड़े। जब रुके तो सांसें ऐसी चल रही थीं, मानों कई मील की दौड़ लगाकर आए हों। हर कोई अपनी-अपनी कहानी एक-दूसरे को सुना रहा था। वहीं, इसके साथ ही घर से बाहर रहने वाले लोग घर का हाल लेने के लिए व्याकुल दिखे लेकिन मोबाइल ने भी धोखा दे दिया। मोबाइल का नेटवर्क भी गायब हो गया। परिवार की जानकारी न मिलने पर लोग परेशान दिखे। जब नेटवर्क सामान्य हुआ तो परिवार से बात होने पर लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed