{"_id":"6853099352647d552507aeb5","slug":"the-police-officer-saved-the-womans-house-from-the-bullies-and-sent-the-police-to-the-spot-azamgarh-news-c-258-1-svns1001-133173-2025-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: दबंगों से महिला के घर को बचाया कोतवाल ने मौके पर भेजी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: दबंगों से महिला के घर को बचाया कोतवाल ने मौके पर भेजी पुलिस
विज्ञापन
देवगांव। कोतवाली क्षेत्र के चंद्रभानपुर गांव में दबंगों द्वारा एक महिला के मकान पर कब्जा करने की कोशिश को पुलिस ने समय रहते विफल कर दिया।
महिला के पति की मौत हो गई है। पीड़िता की शिकायत पर देवगांव कोतवाली पुलिस ने तत्काल कार्रवाई कर मौके पर फोर्स भेजा और जबरन दीवार तोड़कर दरवाजा लगाने की कोशिश कर रहे दबंगों को रोक दिया।
जानकारी के अनुसार, महिला ने सबसे पहले लालगंज पुलिस चौकी पर जाकर न्याय की गुहार लगाई, लेकिन वहां उसकी शिकायत को नजरअंदाज कर दिया गया। इसके बाद पीड़िता ने देवगांव कोतवाली पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई कि कुछ दबंग लोग उसके घर के पीछे की दीवार तोड़कर जबरन कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं। शिकायत मिलते ही देवगांव कोतवाल विमल प्रकाश राय ने तत्परता दिखाते हुए तत्काल फोर्स भेजा और मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने दीवार तोड़ने का कार्य रुकवाया।
दबंगों को सख्त हिदायत दी कि सक्षम अधिकारी के आदेश के बिना महिला के घर में कोई निर्माण कार्य या दरवाजा नहीं लगाया जाएगा। संवाद