फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The plan was like a mountain, got a splash in the budget

योजना पहाड़ जैसी, बजट में मिला छटांक भर

Tue, 12 Oct 2021 10:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Oct 2021 10:03 PM IST
विज्ञापन
The plan was like a mountain, got a splash in the budget
जिले के विकास के लिए पहाड़ जैसी योजना बनाई गई लेकिन साल बीतने के बाद छटांक भर काम नहीं हुआ। जिला योजना के तहत विभिन्न विभागों में काम कराने के लिए 820.6 करोड़ से ज्यादा का प्रस्ताव पास किया गया। साल भर में पौध रोपण, गन्ना और दुग्ध विकास के लिए 338.5 लाख रुपये मिले, जिसमें 168.8 लाख रुपये ही खर्च हुए। जिले के विभिन्न विभागों के खर्च और विकास कार्यों के प्रस्ताव मांगे जाते हैं। उसको कांट-छांट कर कार्ययोजना तैयार की जाती है। जिले के प्रभारी मंत्री, जनप्रतिनिधियों और अफसरों की बैठक में योजना के प्रस्तावों पर विचार-विमर्श करके पारित किया जाता है। वर्ष 2021-22 के लिए 820.66 करोड़ रुपये का बजट पास किया गया था। साल बीतने को है और नई योजना का समय आ गया है। इसके बावजूद अभी महज 168.86 लाख रुपये ही खर्च किए गए हैं। इस तरह बजट का 0.41 प्रतिशत ही खर्च किया गया। जिला योजना में सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य और शैक्षणिक संस्थानों, वन विभाग, सिंचाई आदि योजनाओं के लिए जरूरी धन होता है। जिला अर्थ एवं सांख्यिकी विभाग के मुताबिक पौधरोपण के लिए वन विभाग को 310.69 लाख व 4.08 लाख रुपये जारी हुए थे, जिसमें 145.44 लाख रुपये खर्च हुए। दुग्ध विकास विभाग को 25.19 लाख रुपये मिले। जिसमें 23.42 लाख रुपये खर्च किया गया चुका है। वहीं गन्ना विभाग को 2.62 लाख रुपये मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed