फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The picture of reservation will be clear only then the propaganda will gain momentum

Azamgarh News: आरक्षण की तस्वीर होगी साफ तब जोर पकड़ेगा प्रचार

Sun, 27 Nov 2022 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Nov 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
The picture of reservation will be clear only then the propaganda will gain momentum
आजमगढ़। नगर निकाय चुनाव की तैयारी में जुटे लोगों को अब आरक्षण की सूची का इंतजार है। सूची को लेकर पहले 20 नवंबर की तारीख तय थी। इसके बाद 23 नवंबर तक की जानकारी मिली। अब 25 नवंबर से 28 नवंबर के बीच सूची आने की बात कही जा रही है। ऐसे में लोगों को संदेह है कि सूची इस तारीख में भी आएगी अथवा नहीं। चक्रानुक्रम व्यवस्था में हर हाल में वार्डों का आरक्षण बदलने के कारण दावेदार भी खुलकर सामने नहीं आ पा रहे हैं। जिन लोगों ने होर्डिंग और बैनर लगवाए हैं वह भी आरक्षण की सूची को लेकर संशय में हैं।
विज्ञापन

वर्ष 2017 में नगर निकाय का चुनाव हुआ था। एक दिसंबर को परिणाम की घोषणा की गई थी। तब दो नगर पालिका व 11 नगर पंचायत थे, जिसमें करीब 176 वार्ड थे। इस बार नगर पालिका व नगर पंचायत में बढ़कर कुल 238 वार्ड हो चुके हैं। वार्डों के आरक्षण की प्रस्तावित सूची तैयार होने के बाद उसे शासन को भेज दिया गया है। अब इस बार कौन सा वार्ड किसके लिए आरक्षित होगा इस पर खूब कयास लगाए जा रहे हैं। बिलरियागंज को पहली बार नगर पालिका का दर्जा मिला है। वहीं जहानागंज, बूढ़नपुर व मार्टीनगंज को नई नगर पंचायत का दर्जा मिला है। यहां पर पहली बार चुनाव होगा। इसलिए यहां वार्डों का आरक्षण भी पहली बार होगा। बाकी दो नगर पालिका आजमगढ़ व मुबारकपुर में वर्ष 2017 के आरक्षण को ध्यान में रखकर इस पर निर्णय लिया जाएगा। इस निर्णय पर वार्डों का आरक्षण बदलना लगभग तय माना जा रहा है।
विज्ञापन

पहले खुद का बैनर लगाया, बाद में बदला
आजमगढ़। कई वार्डों में दावेदारों ने पहले खुद की फोटो के साथ होर्डिंग व बैनर लगाया। बाद में पता चला कि सीट बदलने वाली है, तो उन्होंने अपनी पत्नी की फोटो के साथ होर्डिंग व बैनर लगवाना शुरू कर दिया। हालांकि अभी कोई वार्ड में आरक्षण की वास्तविक स्थिति को लेकर पूरी तरह विश्वास में नहीं है। सभी की निगाह सूची के अनंतिम और आपत्ति के बाद अंतिम प्रकाशन पर टिकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनवरी से पहले चुनाव संभव नहीं
आजमगढ़। आरक्षण की सूची जारी होने के बाद आपत्ति दाखिल करने के लिए एक सप्ताह का समय दिया जाता है। यानि जब भी अनंतिम सूची जारी की जाएगी, उसके तकरीबन नौ दिन बाद ही अंतिम सूची जारी होगी। इस लिहाज से दिसंबर महीने में आरक्षण की अंतिम सूची जारी होना मुश्किल है। सूची जारी होने के बाद चुनाव आयोग अधिसूचना लागू करते हुए नामांकन, नामांकन पत्रों की जांच, नाम वापसी, प्रत्याशियों की सूची, मतदान व मतगणना की तिथि की घोषणा करेगा। माना जा रहा है कि अधिसूचना जारी होने के बाद जनवरी के दूसरे सप्ताह में मतदान हो सकता है।

नगर पालिका अध्यक्ष पद पर महिलाओं की बढ़ रही दावेदारी
आजमगढ़। नगर पालिका अध्यक्ष के पद का आरक्षण शासन तय करेगा लेकिन हर जगह आरक्षण और प्रत्याशी को लेकर चर्चा चल रही है। अध्यक्ष पद के लिए इस बार महिलाओं की दावेदारी लगातार बढ़ रही है। हालांकि सभी पार्टियां दावेदारों को आरक्षण स्पष्ट हो जाने तक इंतजार करने के लिए बोल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed