फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The photo of the teenager while taking a bath was viral, arrested

किशोरी की नहाते समय की फोटो किया था वायरल, गिरफ्तार

Fri, 20 Aug 2021 11:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 20 Aug 2021 11:47 PM IST
विज्ञापन
The photo of the teenager while taking a bath was viral, arrested
आजमगढ़। शहर कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली एक किशोरी की नहाते वक्त की फोटो खींच कर कुछ युवकों ने वायरल कर दिया था। किशोरी की मां ने इस बाबत थाने में दो युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। शुक्रवार को शहर कोतवाली पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

किशोरी की मां ने 31 जुलाई को तहरीर दी कि उसकी 13 साल की लड़की नहा रही थी। इसी दौरान बसंता चौहान व डब्लू चौहान ने मोबाइल से फोटो खींच लिया। इसके बाद फोटो के साथ अश्लील सामग्री शामिल करते हुए उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वायरल फोटो देखने के बाद वह आरोपी युवकों के घर शिकायत लेकर पहुंची तो युवकों के साथ ही उनके परिजनों ने धमकाना शुरू कर दिया। तहरीर के आधार पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवकों की तलाश में जुट गई। मुखबिर की सूचना पर शहर कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को एक आरोपी युवक बसंता को जुनैदगंज चौराहे से गिरफ्तार कर लिया। वहीं दूसरा आरोपी डब्लू अभी फरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed