फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The only source of awareness against AIDS

जागरूकता ही एड्स से बचाव का जरिया

Wed, 02 Dec 2015 12:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Wed, 02 Dec 2015 12:46 AM IST
विज्ञापन
The only source of awareness against AIDS
विश्व एड्स दिवस पर मंगलवार को जिले में विभिन्न विद्यालयों से जागरुकता रैली निकाली गई। इस दौरान रैली में शामिल छात्र-छात्राओं ने पोस्टर और बैनर के माध्यम से लोगों को जागरुक किया और इस जानलेवा रोग से बचाव की जानकारी दी।
विज्ञापन


जिला महिला अस्पताल से मुख्य चिकित्साधिकारी डा. काली प्रसाद मिश्र ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली नगर के विभिन्न मार्गो से होते हुए जिला अस्पताल स्थित ब्लड बैंक पहुंची।
विज्ञापन


यहां गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान ब्लड बैंक प्रभारी डा. विनय कुमार ङ्क्षसह ने लोगों को एड्स से बचाव की जानकारी दी।

साथ ही रक्तदान की महत्ता, उपयोगिता और आधुनिकतम शोध के बारे में बताया। रैली में डा. अख्तर हुसैन, मंडलीय जिला चिकित्सालय के प्रमुख अधीक्षक डा. बीआर सिंह, एआरटी प्रभारी डा. राजनाथ आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेहनगर : राजनगर गोपालपुर स्थित बीबीएस राज महाविद्यालय से छात्र-छात्राओं ने रैली निकाली। जो महाविद्यालय परिसर से निकलकर गोपालपुर, शंभुनगर, घिंहापुर, भीटकासों, अतिबलपट्टी, करनेहुआ सहित कई गांवों में गई। छात्र-छात्राओं नेे तख्तियों और बैनर आदि के माध्यम से लोगों को एड्स रोग से होने वाले नुकसान और बचाव की जानकारी दी।


इस दौरान आयोजित गोष्ठी में महाविद्यालय के प्राचार्य डा. पुरेंद्र मिश्र ने कहा कि संक्रमित लोगों से भेदभाव न करें। गोष्ठी को प्रबंधक रमाकर सिंह आदि ने संबोधित किया। इस मौके पर डा. आलोक सिंह, प्रवक्ता खुशबू सिंह, विष्णु नारायण सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed