फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The only daughter buried under the wall on her birthday, dies

जन्मदिन पर इकलौती बेटी दीवार के नीचे दबी, मौत

Sat, 23 May 2020 10:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 23 May 2020 10:09 PM IST
विज्ञापन
The only daughter buried under the wall on her birthday, dies
बलरामपुर। मेंहगर थाना क्षेत्र के गांव सपनहर में दीवार ढहने से चार साल की बालिका गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गए, लेकिन डाक्टरों ने इसे मृत घोषित कर दिया। जन्मदिन के दिन इकलौती बच्ची की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। मां बार-बार बेहोश हो जा रही है। परिजनों ने शव को दफन कर दिया है।
विज्ञापन

अंशिका (4) पुत्री अनिल सरोज मेंहनगर थाने के सपनहर गांव की रहने वाली थी। शनिवार को उसका जन्मदिन था। अनिल के घर पर मिट्टी और ईंट की दीवार के सहारे कटरैन (करकट) रखा गया है। इसका बांस के सहारे लगाया गया बेस हट गया था। शनिवार सुबह अनिल इसे ठीक कर रही थी। अंशिका करकट के अंदर बैठी हुई थी। इस दौरान दीवार भरभराकर उसके उपर आ गिरी। वो मलबे की नीचे दब गई। सुबह 11 बजे दुर्घटना के बाद चीख सुनकर आसपास के लोग भी दौड़कर बालिका को निकालकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजन बिना पोस्टमार्टम शव को वापस लेते गए हैं। देर शाम शव को दफन कर दिया गया। अंशिका अपने मां-बाप की इकलौती बेटी थी। पिता अनिल दिल्ली के फल मंडी में काम करता है। लॉकडाउन के पहले से वो घर पर ही थी। मां सीमा का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed