फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The municipality has launched a campaign against illegal hoardings.

Azamgarh News: नगरपालिका ने अवैध होर्डिंग के खिलाफ शुरू किया अभियान

Fri, 09 Oct 2026 12:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
The municipality has launched a campaign against illegal hoardings.
गिरजाघर चौराहे पर अवैध होर्डिंग्स को हटाते नपा कर्मी।
डीएम के निर्देश और अमर उजाला द्वारा चलाए जा रहे अभियान के क्रम में बृहस्पतिवार को नगरपालिका की नींद टूटी और कर निर्धारण अधिकारी पूरी टीम के साथ मैदान में उतरे। इस दौरान उन्होंने सिविल लाइन, कलेक्ट्रेट सहित विभिन्न क्षेत्रों में अभियान चलाकर अवैध होर्डिंग्स को हटवाया।
विज्ञापन

बताते चलें कि नगर के हर क्षेत्र में अवैध होर्डिंग की भरमार हो गई थी। आंधी के दौरान अवैध होर्डिंग फट जाते थे और हवा के सहारे पोस्टर उड़कर बिजली के तारों पर फंस जाते थे, जिससे विद्युत आपूर्ति बाधित होती थी। इसे लेकर अमर उजाला ने अभियान शुरू किया।
विज्ञापन

सात अक्तूबर को प्राइम पेज पर ‘होर्डिंग से ढकी प्रतिमाएं, खंभों को भी नहीं छोड़ा’ और आठ अक्तूबर के अंक में तीन नंबर पेज पर ‘बड़ी होर्डिंगों के नीचे छोटे पड़ गए नियम’ शीर्षक से खबर का प्रकाशन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

खबर के प्रकाशन के बाद नगरपालिका प्रशासन की तंद्रा टूटी और राजस्व निर्धारण अधिकारी धर्मवीर सोनी के नेतृत्व में राजस्व निरीक्षक मो. दानिश और अन्य कर्मचारियों की टीम द्वारा नगर क्षेत्र के प्रमुख चौराहों एवं मार्गों पर कार्रवाई की गई।
अभियान के दौरान अग्रसेन चौराहा, कलेक्ट्रेट चौराहा, गांधी तिराहा, शारदा तिराहा, दीवानी चौराहा एवं घंटाघर चौराहा सहित अन्य प्रमुख स्थानों पर अवैध रूप से लगाए गए बैनर एवं होर्डिंग हटाए गए।
विशेष रूप से ऐसे बैनर एवं पोस्टर भी हटाए गए, जो हवा आदि के कारण इधर-उधर लटक रहे थे तथा यातायात व्यवस्था एवं आमजन के आवागमन में परेशानी उत्पन्न कर रहे थे। अभियान के दौरान कुल 54 अवैध होर्डिंग एवं 35 बैनर हटाए गए।

राजस्व निर्धारण अधिकारी धर्मवीर सोनी ने कहा कि नगर की स्वच्छता, सुगम यातायात व्यवस्था एवं सार्वजनिक स्थलों की व्यवस्थित स्थिति बनाए रखने के उद्देश्य से इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी नियमानुसार जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed