फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The miscreants snatched the bag from the student in broad daylight and fled

Azamgarh News: दिनदहाड़े छात्रा से बैग छीनकर भागे बदमाश

Fri, 05 Sep 2025 12:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Sep 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
The miscreants snatched the bag from the student in broad daylight and fled
बरदह। थाना क्षेत्र के प्रयागराज-गोरखपुर मार्ग पर त्रिवेणी मोड़ के पास बृहस्पतिवार की दोपहर बदमाश एक छात्रा का बैग छीनकर भाग गए। छात्रा ने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस को तहरीर दी है। तम्मरपुर निवासी छात्रा अनु गांधी स्मारक पीजी कॉलेज बरदह से पढ़ाई करके साइकिल से घर लौट रही थी। रास्ते में बाइक सवार दो युवक पीछे से आए और उसका बैग लेकर फरार हो गए। छात्रा ने तत्काल 100 नंबर डायल कर पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस को छात्रा ने बताया कि बैग में उसकी मार्कशीट, आवश्यक कागजात किताबें और एक हजार नगद था। पुलिस घटनास्थल का मुआयना कर लौट आई। थानाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है, अपराधियों की तलाश में टीम जुटी है। जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed