फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The meeting of the Mahul Nagar Panchayat Board was an uproar

हंगामेदार रही माहुल नगर पंचायत बोर्ड की बैठक

Thu, 25 Feb 2021 08:01 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 25 Feb 2021 08:01 PM IST
विज्ञापन
The meeting of the Mahul Nagar Panchayat Board was an uproar
अंबारी। नगर पंचायत कार्यालय माहुल में चेयरमैन बदरेआलम की अध्यक्षता में गुरुवार को नगर पंचायत बोर्ड की बैठक हंगामे की भेंट चढ़ गया। बिना प्रस्ताव स्वीकृत कार्य कराने का आरोप लगाते हुए सभासदों ने हंगामा किया।
विज्ञापन

चेयरमैन बदरेआलम ने भवन निर्माण कर, मानचित्र आदि से संबंधित नियम व बायलॉज आदि के विषय में सहमति के लिए बोर्ड की बैठक बुलाई थी। बैठक शुरू होते ही शासन से नामित सभासद दिलीप सिंह ने अधिशासी अधिकारी दिनेश चंद्र आर्य से पिछली बैठक में प्रस्तावित बिंदुओं पर की गई कार्रवाई के बारे में पूछा। इस पर अधिशासी अधिकारी ने कहा कि बजट आने पर इस बिन्दु विचार किया जाएगा। शासन से नामित सभासद अजय श्रीवास्तव ने समितियों के गठन की बात कही। गोलमोल जबाब से असंतुष्ट वार्ड नंबर दो के सभासद भूखल राम ने अधिशासी अधिकारी पर पार्टी बन कर कार्य करने का आरोप लगाया। वार्ड नंबर सात के सभासद खालिद ने कहा कि यहां पर पिछली कार्रवाई की पुष्टि ही नहीं होती है और नए कार्य व प्रस्ताव बगैर सभासदों की मर्जी के पारित कर कार्य कराया जाता है। इसको लेकर पार्षदों ने हंगामा शुरू कर दिया। जिसके चलते एजेंडे से संबंधित विषयों पर कोई प्रस्ताव पारित नहीं हो सका। हंगामे के चलते बैठक बेनतीजा रही। अधिशासी अधिकारी दिनेश चंद्र आर्य पर सभासदों ने पक्षपात करने का आरोप लगाया। बैठक में सभासद पूजा पांडेय, अनीता, रीना, अफरोज बानो, चंद्रभान,रीना बिंद, सोनू यादव, महेंद्र शर्मा, खोजमन यादव आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed