फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The market Guljaramr

बकरीद ः बाजार हुए गुलजार

Sun, 11 Sep 2016 11:33 PM IST
अाजमगढ़
अाजमगढ़ Updated Sun, 11 Sep 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
The market Guljaramr
बकरीद ः बाजार हुए गुलजार
कुरबानी का पर्व इद-उल-अजहा का पर्व मनाने की तैयारियां फूलपुर और ग्रामीण क्षेत्रों में पूरी कर ली गई है। पर्व 13 सितंबर को परंपरागत ढंग से मनाया जाएगा।मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में बकरीद पर्व पर होने वाली कुरबानी के लिए अधिकतर लोगों ने बकरा आदि की खरीदारी कर ली है। पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष बकरा काफी महंगा मिल रहा हैं। अधिकतर कुरबानी के लिए लोग बकरा ग्रामीण इलाकों से खरीदकर ला रहे हैं।
विज्ञापन


नगर के दो स्थानों सिनेमा रोड और उदपुर में बकरों की बाजार सजाई गई है। जहां पांच हजार से लेकर 12 हजार तक का बकरा बिक रहा है। बकरीद पर्व पर फूलपुर मिर्चामंडी स्थित ईदगाह पर नमाज अदा की जाएगी। ग्रामीण इलाकों में निर्धारित समय के अनुसार नमाज अदा की जाएगी।मौलाना सय्यद हुसैन हैदर के मुताबिक बकरीद में कुर्बानी सुन्नते इब्राहिम और उनके बेटे की याद दिलाती है, इस संकल्प का अहसास कराती है कि अगर दीन-ए-इस्लाम के लिए बड़ी से बड़ी कुर्बानी करनी पड़े तो वह पीछे नही हटेंगे। यही वजह है कि दुनिया भर के मुसलमान हर साल बकरीद के दिन जानवरों की कुरबानी करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed