{"_id":"69cd7422bc0b363a8c0ee759","slug":"the-main-accused-in-the-cough-syrup-smuggling-case-has-assets-worth-over-rs-1-crore-in-lucknow-and-preparations-are-underway-to-seize-them-azamgarh-news-c-258-1-svns1002-147914-2026-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: कफ सिरप तस्ककी का मुख्य आरोपी की लखनऊ में एक करोड़ से ज्यादा की संपत्ति, जब्ती की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: कफ सिरप तस्ककी का मुख्य आरोपी की लखनऊ में एक करोड़ से ज्यादा की संपत्ति, जब्ती की तैयारी
विज्ञापन
विकास सिंह नरवे। संवाद
आजमगढ़। कोडीन युक्त कफ सिरप तस्करी के मामले में गिरफ्तार मुख्य आरोपी विकास सिंह नरवे जेल में है। कोर्ट से ट्रांजिट रिमांड मिलने के बाद पुलिस की पूछताछ में कई महत्वपूर्ण जानकारियां सामने आई हैं।
पता चला है कि विकास सिंह के नाम से लखनऊ में एक करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति है। इसे जब्त करने की तैयारी की जा रही है। बरदह थाना क्षेत्र के नरवे गांव निवासी विकास सिंह लंबे समय से एसटीएफ और एसआईटी के रडार पर था। उसकी गिरफ्तारी के लिए कई बार दबिश दी गई, लेकिन वह हर बार बच निकलता रहा। वह नेपाल भागने की कोशिश में था, तभी उसे सिद्धार्थनगर जिले में नेपाल सीमा के पास से गिरफ्तार किया गया। एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से सात मार्च से 20 मार्च तक के लिए रिमांड पर लिया गया था। पूछताछ में तस्करी नेटवर्क से जुड़े लोगों, सप्लायर, डिस्ट्रीब्यूटर, स्थानीय सहयोगियों और सरगना के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।जांच में सामने आया है कि विकास सिंह नरवे ही शुभम जायसवाल को इस नेटवर्क के बड़े चेहरों अमित टाटा और आलोक सिंह से मिलवाने वाला अहम कड़ी था। इसी संपर्क के जरिए कोडीन कफ सिरप की सप्लाई और तस्करी का नेटवर्क मजबूत हुआ। विकास की भूमिका केवल संपर्क सूत्र तक सीमित नहीं थी, बल्कि वह पूरे नेटवर्क के संचालन में सक्रिय रूप से शामिल था।
12 मेडिकल फर्मों पर होगी कार्रवाई
एसपी ग्रामीण ने बताया कि कोडीनयुक्त कफ सिरप तस्करी मामले में आजमगढ़ मंडल की 12 मेडिकल फर्मों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इन फर्मों को नोटिस जारी किया जा रहा है और आगे इनके लाइसेंस निलंबन की कार्रवाई भी की जाएगी। इनमें आजमगढ़ और बलिया की पांच-पांच तथा मऊ जिले की दो फर्म शामिल हैं, जहां झारखंड के रांची से कफ सिरप की सप्लाई की गई थी।
विज्ञापन
कफ सिरप तस्करी के मामले में गिरफ्तार आरोपी विकास सिंह नरवे से पूछताछ में पता चला कि लखनऊ में उसकी एक करोड़ से अधिक की संपत्ति बनाई है। पूछताछ में तस्करी नेटवर्क से जुड़े कई अहम जानकारियों मिली हैं। जांच की जा रही है। रिपोर्ट शासन को भेज दी गई है। निर्देश के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।- चिराग जैन, एसपी ग्रामीण आजमगढ़।