फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The lineman was making a line by climbing an electric pole, suddenly lightning struck, death

Azamgarh News: बिजली के पोल पर चढ़कर लाइन बना रहा था लाइनमैन, अचानक आ गई बिजली, मौत

Thu, 11 Jul 2024 12:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jul 2024 12:04 AM IST
विज्ञापन
The lineman was making a line by climbing an electric pole, suddenly lightning struck, death
दीदारगंज थाना क्षेत्र के चितारा महमूदपुर गांव में बुधवार को हाई वोल्टेज बिजली के खंभे पर चढ़कर लाइन बना रहा संविदा लाइनमैन करंट की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंचे परिजन बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए शव को रखकर विरोध जताया। सूचना मिलते ही एसडीएम मार्टीनगंज व थानाध्यक्ष भी मौके पर पहुंचे। काफी समझाने के बाद परिजन माने और शव को पुलिस को थाने पर ले जाने दिया। घटना से मृतक के घर कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

बरदह थाना क्षेत्र के अजाउर गांव निवासी रविंद्र उर्फ निन्हू (30) संविदा लाइनमैन था। वह वह दीदारगंज थाना क्षेत्र के चितारा महमूदपुर गांव में बुधवार को दिन में 11 बजे बिजली के खंभे पर चढ़कर लाइन ठीक कर रहा था। तभी अचानक तार में करंट आने लगा, जिससे वह करंट की चपेट में गया। करंट लगते ही वह पोल से नीचे आ गिरा। वहां मौजूद लोगों ने इसकी सूचना मृतक के परिवार को दी। परिजन शव को गांव में ही रखकर करके विद्युत कर्मियों और अधिकारियों को बुलाने की मांग करने लगे। मौके पर पहुंचे दीदारगंज थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार ने पीड़ितों को बहुत समझाने का प्रयास किया लेकिन नहीं माने। करीब एक बजे उप जिलाधिकारी मार्टीनगंज नंदिनी शाह ने विद्युत विभाग के अधिकारियों से बात करके परिवार के लोगों को समझा कर शव को थाने पर ले चलने को कहा। परिजन उनकी बात को मान करके थाने पर ले गए। पत्नी सरिता का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतक तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था। मृतक के पास दो बच्चे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed