फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Grand procession held with 551 sacred pots; the area resounded with chants.

Azamgarh News: 551 कलशों संग निकली भव्य यात्रा, जयकारों से गूंजा क्षेत्र

Thu, 10 Sep 2026 11:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
Grand procession held with 551 sacred pots; the area resounded with chants.
फूलपुर में जय मां भवानी मंदिर परिसर से निकली कलश यात्रा में शामिल महिलाएं और कन्याएं। संवाद
जय मां भवानी समिति के तत्वावधान में बृहस्पतिवार को जय मां भवानी मंदिर परिसर में संगीतमयी श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ।
विज्ञापन

वैदिक मंत्रोच्चार और मां भवानी के जयकारों से पूरा नगर भक्तिमय हो उठा। पौराणिक स्थल दुर्वासा धाम के पवित्र तमसा-मंजूषा तट से विधि-विधानपूर्वक जल लाकर कलशों में स्थापित किया गया।
जय मां भवानी मंदिर से गाजे-बाजे के साथ निकली कलश यात्रा में 551 महिलाएं एवं कन्याएं सिर पर कलश धारण कर शामिल हुईं। यात्रा श्रीराम आचारी बाबा मंदिर, शनिचर बाजार, शंकर तिराहा, सिनेमा रोड, रोडवेज, मंगल बाजार और रिलायंस टावर रोड होते हुए जय मां भवानी मंदिर पहुंची।
विज्ञापन

यहां मंडप की परिक्रमा के बाद कलशों को विधि-विधान से स्थापित किया गया। कलश यात्रा की अगुवाई मुख्य अतिथि बाल व्यास अखिल महाराज ने की। इस दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह नजर आया। जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

समिति के संयोजक विशाल पांडेय ने बताया कि राष्ट्र रक्षा एवं मानव कल्याण की कामना से श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। कथा के दौरान प्रतिदिन सुबह पूजन-हवन तथा शाम सात बजे से संगीतमयी श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन होगा।

कथावाचक बाल व्यास अनिल कृष्ण महाराज श्रद्धालुओं को कथा का रसपान कराएंगे। 17 को पूर्णाहुति और 18 को भंडारे का आयोजन किया जाएगा। कलश यात्रा में नगर पंचायत अध्यक्ष रामाशीष बरनवाल, श्रीरामलीला कमेटी अध्यक्ष सुरेश कुमार गुप्ता, प्रवेश पांडेय, अशोक कुमार सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु, नगरवासी और स्थानीय पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed