{"_id":"6183f13a8f141a36b96d89cb","slug":"the-influx-of-faith-gathered-in-the-pandals-for-the-darshan-of-lakshmi-ganesh-azamgarh-news-vns6209968188","type":"story","status":"publish","title_hn":"लक्ष्मी-गणेश के दर्शन को पंडालों में उमड़ा आस्था का सैलाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लक्ष्मी-गणेश के दर्शन को पंडालों में उमड़ा आस्था का सैलाब
विज्ञापन
आजमगढ़। दीपावली पर बृहस्पतिवार की शाम पूरा शहर जहां रोशनी से जगमगा उठा। वहीं पूजा पंडालों में स्थापित लक्ष्मी-गणेश की प्रतिमाओं के पट खुलने के साथ ही पंडालों में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। लोगों ने विधि-विधान से लक्ष्मी, गणेश और सरस्वती मां का पूजन अर्चन किया। दोपहर बाद से ही बाजार में मूर्तियों, लड्डू, सजावट के सामानों के साथ ही पूजन सामग्री की खरीददारी के लिए भी लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।
नगर क्षेत्र में 56 स्थानों पर पूजा पंडाल बनाए गए हैं। पंडालों को भव्य रूप देने के लिए चीनी झालरों से सजाया गया है। ज्योति का पर्व दीपावली पर शाम होते ही लाइटिंग से पूरा शहर जगमगा उठा। सभी पंडालों में बज रहे भक्तिगीतों से माहौल भक्तिमय हो गया। दर्शन-पूजन के लिए लोगों का तांता लग गया। शहर के सीताराम, सिधारी, पुरानी कोतवाली, पहाड़पुर क्षेत्र में स्थापित लक्ष्मी-गणेश की स्थापित प्रतिमाओं के दर्शन को लोगों की लाइन लगी रही। इस दौरान देर रात तक दीपावली की तैयारी के लिए खरीददारी को लेकर चौक क्षेत्र में जाम की समस्या से लोगों को जूझना पड़ा। इस दौरान लक्ष्मी, गणेश की मूर्तियों की खरीददारी के साथ चाइनीज झालरों, फूल-माला आदि खरीदे गए। सुरक्षा की दृष्टि से पूरे शहर में पुलिस जहां चक्रमण करती रही, वहीं पूजा पंडालों और भीड़ वाले इलाकों में तैनात पुलिस फोर्स चौकन्ना रही।
0000000000000
जाम की समस्या से जूझता रहा शहर
आजमगढ़। दीपावली पर शहर की सड़कों की पटरियां मिठाई, मूर्तिर्यों की दुकानों और पूजा पूजा पंडालों से पट गई थी। दुकानदारों ने तो आधी सड़क पर अतिक्रमण कर रखा था। सुबह से ही लोग मिठाई और लक्ष्मी, गणेश की मूर्तियों की खरीददारी के लिए निकल पड़े थे। शाम होने पर लक्ष्मी पूजा के लिए श्रद्घालुओं का रेला उमड़ पड़ा। लोगों की खरीदारी के चलते नगर का मुख्य चौक क्षेत्र जाम की समस्या से जूझता रहा।