फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The increased stature in the field of soft Ministers

मुलायम के क्षेत्र में मंत्रियों का बढ़ा कद

Thu, 05 Nov 2015 12:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Thu, 05 Nov 2015 12:57 AM IST
विज्ञापन
The increased stature in the field of soft Ministers
आजमगढ़। सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव के संसदीय क्षेत्र के मंत्रियों का कद बुधवार को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की घोषणा के बाद और बढ़ गया है। तीन मंत्रियों का कद बढ़ जाने से जनपदवासियों के साथ ही सपा कार्यकर्ताआें में भी खुशी की लहर दौड़ गई है।
विज्ञापन


लोकसभा चुनाव के बाद कारागार मंत्री के रुप में बलराम यादव के घटे कद को थोड़ा बढ़ाते हुए सीएम ने उन्हें माध्यमिक शिक्षा मंत्री नियुक्त किया। जबकि सदर विधायक दुर्गा प्रसाद यादव से परिवहन विभाग लेकर उन्हें  दूसरा बड़ा विभाग वन मंत्रालय सौंपा गया है
विज्ञापन


, तो बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री वसीम अहमद के पास उनके मंत्रालय के अलावा उर्जा का अतिरिक्त चार्ज सौंपे जाने से कार्यकर्ताओं खुशी की लहर दौड़ गई है।

29 अक्तूबर को एकाएक आठ मंत्रियों को बर्खास्त किए जाने और कईयों के पद छीन लिए जाने की सूचना से अटकलों का बाजार गरम हो गया था।

सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव के संसदीय क्षेत्र की राजनीति गरमा गई थी। लोग मंत्रियों के पद को लेकर तरह-तरह की चर्चा कर रहे थे।
लेकिन बुधवार को मुख्यमंत्री द्वारा सार्वजनिक किए गए निर्णय की जानकारी होने पर कार्यकर्ताओं के मुरझाए चेहरों पर पुन: मुस्कान आ गई।

सपा के जिला सचिव और मीडिया प्रभारी एसके सत्येन ने कहा कि जब जिले का प्रतिनिधित्व सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव ही कर रहे हैं तो विकास को लेकर किसी को चिंता करने की कोई जरुरत ही नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सपा जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने कहा कि मंत्रियों के प्रयास से अब जिले में सांस्कृतिक, सामाजिक सौहार्द के साथ-साथ शिक्षा और ऊर्जा के क्षेत्र में तमाम आयाम जुड़ेंगे।

इससे जिले का समुचित विकास हो सकेगा। इसके लिए मुलायम सिंह आैर सीएम बधाई के पात्र हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed