फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The hospital manager filed a case against 12 unknown persons including two named persons

Azamgarh News: अस्पताल के मैनेजर ने दो नामजद सहित 12 अज्ञात पर दर्ज कराया मुकदमा

Wed, 21 May 2025 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 21 May 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
The hospital manager filed a case against 12 unknown persons including two named persons
आजमगढ़। नगर कोतवाली क्षेत्र के लक्षिरामपुर स्थित वेदातां अस्पताल में 28 अप्रैल को मरीज के परिजनों ने मारपीट का आरोप लगाते हुए हंगामा किया था। इस मामले में अस्पताल के मैनेजर की शिकायत पर एसएसपी के आदेश पर जांच के बाद दो नामजद सहित 12 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

अस्पताल के मैनेजर संजय ने बताया कि 27 अप्रैल को एक सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल शिवकुमार निवासी मिल्कीपुर को उनके बहनोई पवन मद्धेशिया ने 28 अप्रैल को अस्पताल में भर्ती कराया था। मरीज को पहले मऊ और आजमगढ़ के जिला अस्पतालों में भर्ती कराया गया था, जहां से हालत गंभीर होने पर उन्हें हायर सेंटर के लिए रेफर किया गया था। पवन मद्धेशिया के आग्रह और औपचारिकताएं पूरी करने के बाद वेदांता अस्पताल में मरीज को भर्ती किया। डॉक्टरों ने बताया कि मरीज के बचने की संभावना बहुत कम थी। इलाज के बावजूद हालत में सुधार न होने पर परिजनों को 28 अप्रैल की रात 9 बजे स्थिति से अवगत कराया गया।
विज्ञापन

संजय सिंह ने बताया कि रात 12 बजे पवन मद्धेशिया और उनके दोस्त भरत मद्धेशिया 10-12 लोगों के साथ अस्पताल पहुंचे और आईसीयू में जबरन प्रवेश की कोशिश की। गार्ड ने रोका तो उन्होंने गाली-गलौज, धमकी और महिला स्टाफ व बुजुर्ग गार्ड के साथ बदसलूकी की। सुबह मरीज को हायर सेंटर रेफर करने और बिल भुगतान की बात पर परिजनों ने हंगामा किया और झूठे आरोप लगाए। सामाजिक मध्यस्थता के बाद बिल माफ कर दिया गया, लेकिन परिजनों ने मरीज को जीवित अवस्था में ले जाते समय अस्पताल को झूठे केस में फंसाने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि परिजन सोशल मीडिया के जरिये अस्पताल और डॉक्टरों की छवि खराब करने की कोशिश कर रहे हैं, जिससे अस्पताल स्टाफ को मानसिक पीड़ा हो रही है। वेदांता अस्पताल पूर्वांचल के प्रतिष्ठित अस्पतालों में से एक है और ईसीएचएस, सीजीएचएस, आयुष्मान भारत योजना जैसी योजनाओं से जुड़ा है, जिससे क्षेत्र की जनता लाभान्वित होती है। उन्होंने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से उक्त मामले की जांच उचित कार्रवाई किए जाने की मांग की। एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने मामले में जांच के बाद पवन मद्धेशिया, भरत मद्धेशिया सहित 12 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। नगर कोतवाली प्रभारी शशि मौलि पांडेय ने बताया कि मामले की जांच की गई। जांच के बाद मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed