फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Clash between two groups of transgender individuals who went to seek blessings in azamgarh

दो गुटों में बर्चस्व की लड़ाई: आजमगढ़ में बधाई मांगने गईं किन्नरों से मारपीट, डीएम से लगाई सुरक्षा की गुहार

Tue, 15 Sep 2026 05:06 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: Pragati Chand Updated Tue, 15 Sep 2026 05:06 PM IST
सार

आजमगढ़ जिले में बधाई मांगने गईं किन्नरों के दो गुटों में मारपीट हुई। इसमें कई घायल हुईं। कुछ के सिर में टांके भी लगे। मामले में एक गुट ने डीएम और एसएसपी से सुरक्षा की गुहार लगाई है। 

विज्ञापन
Clash between two groups of transgender individuals who went to seek blessings in azamgarh
किन्नरों ने लगाई सुरक्षा की गुहार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजमगढ़ जनपद के मेंहनगर थाना क्षेत्र के हटवा गांव में बधाई मांगने गईं किन्नरों के साथ मारपीट का गंभीर आरोप सामने आया है। पीड़ित पक्ष ने जिलाधिकारी और एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई और अपनी जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।

विज्ञापन


क्या है पूरा मामला
किन्नरों ने बताया कि सोमवार की सुबह लगभग 11 बजे रूबी किन्नर, मैना किन्नर, मिष्ठी किन्नर, बहोगी किन्नर, पिंक्की किन्नर, मोना किन्नर, मोनिका किन्नर और निशा किन्नर बधाई मांगने के लिए हटवा गांव गई थीं। आरोप है कि वहां पहले से घात लगाए बैठे किन्नरों के दूसरे गुट ने कुछ युवकों के साथ मिलकर उनके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। इसके बाद नेहा किन्नर ने एक बाहरी युवक के साथ मिलकर उनके साथ मारपीट की।
विज्ञापन


इस घटना में मैना किन्नर, मिष्ठी किन्नर और बहोगी किन्नर को चोटें आईं, जिनके सिर में टांके भी लगे हैं। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि घटना की शिकायत मेंहनगर थाने में की गई, लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई। उन्होंने यह भी बताया कि करीब एक वर्ष पूर्व, 20 दिसंबर 2025 को मऊ जनपद में भी संगीता किन्नर के ग्रुप के लोगों ने उनके साथ मारपीट की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित किन्नरों ने पुरानी रंजिश के चलते लगातार परेशान करने और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। उन्होंने डीएम से मामले में कानूनी कार्रवाई कराने और अपनी सुरक्षा सुनिश्चित कराने की गुहार लगाई है। प्रार्थना पत्र में यह आशंका भी जताई गई है कि भविष्य में रूबी किन्नर या उनके किसी साथी पर कोई जानलेवा हमला होता है, तो इसके लिए नामजद विपक्षी जिम्मेदार होंगे।


थाना प्रभारी अभिराज ने बताया कि दोनों गुटों में बर्चस्व की लड़ाई है। हमारे पास दोनों पक्ष आया था। आज हमने मुकदमा दर्ज करने के लिए दोनों पक्षों को बुलाया था। एक पक्ष यहां आया था और दूसरा पक्ष जिले पर चला गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed