फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The heroine of Bhojpuri film will wear a Mubarakpur sari and a black Patri jhumka.

मुबारकपुर की साड़ी और ब्लैक पाटरी का झुमका पहनेंगी भोजपुरी फिल्म की हिराइन

Sat, 24 Sep 2022 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 24 Sep 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
The heroine of Bhojpuri film will wear a Mubarakpur sari and a black Patri jhumka.
आजमगढ़। मुबारकपुर की रेशमी साड़ी और ब्लैक पॉटरी उत्पाद मटके के झुमके और कंगन की चमक और बढ़ेगी। सांसद और भोजपुरी फिल्म अभिनेता दिनेश लाल यादव ने कहा कि ‘वोकल फार लोकल’ के तहत मुबारकपुर के उत्पाद का इस्तेमाल उनकी फिल्मों में किया जाएगा। उनकी फिल्म की हिरोइन यहां की साड़ी और झुमके पहने दिखेंगी।
विज्ञापन

शासन के निर्देशानुसार ‘वोकल फार लोकल’ कार्यक्रम के तहत शुक्रवार से तीन दिवसीय ओडीओपी प्रदर्शनी का कलेक्ट्रेट भवन के पार्किंग हाल में आयोजन किया गया। प्रदर्शनी का उद्घाटन सांसद आजमगढ़ दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ ने किया। सांसद ने कहा कि हम अपनी फिल्मों की शूटिंग में ओडीओपी उत्पाद ब्लैक पॉटरी एवं रेशमी साड़ी का उपयोग करेंगे, ताकि इनका प्रचार प्रसार हो सके।
विज्ञापन

इस अवसर पर सांसद ने प्रदर्शनी में लगे स्टालों का अवलोकन करने के साथ उत्कृष्ट उत्पादों की सराहना की। खरीदारी भी की। जिलाध्यक्ष आजमगढ़ ध्रुव सिंह और जिलाध्यक्ष लालगंज ऋषिकांत राय ने ओडीओपी उत्पाद ब्लैक पॉटरी एवं रेशमी साड़ी उद्योग के क्षेत्र में निवेश एवं रोजगार की अपर संभावनाओं एवं नमो एप के विषय में जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन एडीएम प्रशासन अनिल कुमार मिश्र ने किया। इस मौके पर उपायुक्त उद्योग राजेश कुमार यादव, राम नवल चौहान, राजेश कुमार, अशोक कुमार सिंह, दिनेश कुमार यादव, राजेश कुमार आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed