फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The GST team scrutinized the records for seven hours.

Azamgarh News: जीएसटी टीम ने सात घंटे तक खंगाले रिकार्ड

Wed, 22 Apr 2026 12:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
The GST team scrutinized the records for seven hours.
बाजार में मंगलवार की दोपहर लगभग दो बजे जीएसटी टीम पहुंची। टीम ने एक मशीनरी स्टोर पर छापा मारा। इस दौरान टीम ने दुकान के अभिलेखों का मिलान शुरू किया जो रात नौ बजे तक चला। इस दौरान टीम ने दुकान पर 20 लाख रुपये की जीएसटी चोरी पकड़ी।
विज्ञापन

असिस्टेंट कमिश्नर मैनेजर चौरसिया के नेतृत्व में मंगलवार को टीम पवई बाजार पहुंची। इस दौरान टीम ने पवई बाजार स्थित दी जायसवाल मशीनरी स्टोर की दुकान और गोदाम पर छापा मारा। टीम ने दुकान के स्टॉक, बिलिंग और टैक्स से जुड़े रिकॉर्ड खंगाले। बिल से दुकान के सामानों का मिलान किया। रात नौ बजे तक टीम ने दो करोड़ रुपये के ऐसे सामानों की बिक्री पकड़ी। जिसकी दुकानदार द्वारा जीएसटी नहीं भरी गई थी। इस प्रकार दुकानदार ने 20 लाख रुपये के जीएसटी की चोरी की थी। दुकानदार द्वारा मौके पर कुछ भी नहीं जमा किया गया। वहीं जीएसटी टीम के पहुंचने की सूचना मिलते ही दुकानदार अपनी दुकानें बंद कर भाग गए। टीम ने असिस्टेंट कमिशनर निधि श्रीवास्तव, राज्य कर अधिकारी अवधेश कुमार सिंह मौजूद रहे। मैनेजर चौरसिया ने बताया कि दुकानदार को नोटिस जारी किया गया है। दुकान के कुछ अभिलेख भी मिलान के लिए हम साथ लाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed