फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The groom beat his brother-in-law in the pavilion, the bride refused to marry him

Azamgarh News: मंडप में दूल्हे ने साले को पीटा, दुल्हन ने शादी से किया इनकार

Fri, 08 Mar 2024 12:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 08 Mar 2024 12:38 AM IST
विज्ञापन
The groom beat his brother-in-law in the pavilion, the bride refused to marry him
सिधारी थाना क्षेत्र के घोरठ स्थित एक मैरेज हॉल में बुधवार की रात घराती व बराती पक्ष में मारपीट हो गई। मारपीट में दूल्हा भी शामिल हो गया। मंडप में ही दुल्हन के भाई को पीट दिया। इससे दुल्हन ने शादी से ही इनकार कर दिया। घंटो चली पंचायत के बाद भी समझौता नहीं हुआ।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची सिधारी थाना पुलिस ने घंटो सुलह-समझौते का प्रयास किया लेकिन समझौता नहीं हुआ तो दोनों पक्ष थाने पर आए। जहां बृहस्पतिवार की सुबह हर्जा-खर्चा देने पर दोनों पक्ष राजी हुए।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले युवक की शादी सिधारी थाना क्षेत्र के रहने वाली एक लड़की से तय हुई थी। सिधारी थाना क्षेत्र के घोरठ स्थित एक मैरेज हाल पर लड़की पक्ष वालों ने विवाह कार्यक्रम की पूरी व्यवस्था की थी। बुधवार रात लगभग सात बजे बारात मैरेज हॉल पर पहुंची। बारात में शामिल नशे में धुत बराती पहले आपस में मारपीट कर लिए। घराती पक्ष के हस्तक्षेप पर लोग शांत हुए। इसके बाद बराती व घराती पक्ष में विवाद हो गया। जिस पर मंडप में बैठा दुल्हा खुद उठ कर मारपीट करने पहुंच गया और दुल्हन के भाई पर ही हमला कर दिया। इस बात पर दुल्हन नाराज हो गई और उसने शादी से ही मना कर दिया। इसके बाद सूचना पुलिस को दी गई तो सिधारी थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच कर दोनों पक्षाें को समझाने-बुझाने का प्रयास की। लेकिन दुल्हन शादी को तैयार ही नहीं हुई। मौके पर मामला शांत नहीं हुआ तो पुलिस दोनों पक्षों को थाने पर बुला लाई। बृहस्पतिवार की सुबह घंटों थाने पर पंचायत हुई। जिसमें हर्जा-खर्चा देने की बात पर सहमति बनी और फिर दोनों पक्ष अपने-अपने घर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed