फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The foundation stone of Ram temple will be celebrated on Diwali, Bjaga Ghanta and Gharial

राममंदिर के शिलान्यास पर मनेगी दीवाली, बजेगा घंटा और घड़ियाल

Tue, 04 Aug 2020 06:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2020 06:39 PM IST
विज्ञापन
The foundation stone of Ram temple will be celebrated on Diwali, Bjaga Ghanta and Gharial
राममंदिर के शिलान्यास पर मनेगी दीवाली, बजेगा घंटा और घड़ियाल
विज्ञापन

निर्माण को लेकर भाजपाई और ब्राह्मण समाज उत्साहित
हर घर में दीप जलाकर खुशी का करेंगे इजहार, तैयारी शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
आजमगढ़। श्रीराममंदिर शिलान्यास को जनपद में दीपावली की तहत मनाने की तैयारी की गई है। घर में दीप जलाने की अपील की जा रही है। अंबारी में 2100 दीयों का वितरण भी किया गया। भाजपाइयों के साथ ही अन्य संगठनों की ओर से तैयारी शुरू कर दी गई है।
ब्राह्मण समाज कल्याण परिषद की बैठक मंगलवार को न्यायमार्ग स्थित कार्यालय में हुई। जिलाध्यक्ष तारकेश्वर मिश्र एवं महामंत्री ब्रजेश नंदन पांडेय ने बताया कि पांच अगस्त यानी बुधवार को अयोध्या में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम के मंदिर का शिलान्यास होने जा रहा है। इसको लेकर ब्राह्मण समाज बहुत उत्साहित है। उन्होंने कहा कि ब्राह्मण समाज कल्याण परिषद के लोग दोपहर 12 बजे से 12.30 बजे तक शंखनाद एवं घंट घड़ियाल बजा कर पूरे वातावरण को भक्तिमय बनाएंगे। अपने घरों में रामचरित मानस का पाठ, राम नाम संकीर्तन एवं शाम को 11-11 दीप जलाकर खुशी का इजहार करेंगे। बैठक में महामंत्री ब्रजेश नंदन पांडेय, विश्वदेव उपाध्याय, सतीश मिश्रा, आनंद उपाध्याय, मनोज कुमार त्रिपाठी व संजय पांडेय आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

वहीं, श्रीराम मंदिर के भूमि पूजन के उत्सव को मनाने के लिए नगर पंचायत माहुल के नगरवासी और स्वयंसेवक पूरी तैयारी में लगे हुए है। मंगलवार को 2100 दीप नगरवासियों के बीच घर-घर वितरित किए गए। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने इस दिन को प्रत्येक हिंदू परिवार को गौरवमयी बनाने की अपील की है। इसलिए दीपोत्सव अभियान चलाया जा रहा है। डा. अविनाश पांडेय के नेतृत्व में नगर के दर्जनों स्वयंसेवकों ने नगर और आसपास के गांवों के घर-घर में दीपोत्सव मनाने के लिए पांच-पांच मिट्टी के दीये, भगवा ध्वज और मिठाई दी। घरों में ही रहकर दीपोत्सव मनाने और कीर्तन भजन करने की अपील की। सुजीत कुमार, अतुल मोदनवाल, रामअवध, संजय मोदनवाल, राममिलन, बिट्टु, संदीप गुप्ता, शशिकांत आदि उपस्थित रहे। मेंहनगर भाजपा कार्यालय पर पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेश सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई। अरविंद सिंह ने कहा कि पांच अगस्त को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी श्रीरामजन्म भूमि स्थान पर राममंदिर का भूमि पूजन करेंगे। घरों पर दीवाली मनाने की अपील की। कहा कि घरों को सजाएं, पताका लगाएं, रंगोली बनाएं, कार्यक्रम टीवी पर अवश्य देखें। रणवीर सिंह, सुधीर कुमार राय, त्रिलोकी सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed