फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The former PM's death anniversary was observed as Resolution Day

Azamgarh News: संकल्प दिवस के रुप में मनाई गई पूर्व पीएम की पुण्यतिथि

Thu, 09 Jul 2026 12:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
The former PM's death anniversary was observed as Resolution Day
जहानागंज में चंद्रशेखर स्मारक ट्रस्ट परिसर में पूर्व पीएम की मूर्ति पर माल्यार्पण करते लोग। संव
जहानागंज। पूर्व प्रधानमंत्री एवं समाजवादी विचारक युवा तुर्क स्व. चंद्रशेखर की 19वीं पुण्यतिथि बुधवार को चंद्रशेखर स्मारक ट्रस्ट परिसर में ‘संकल्प दिवस’ के रूप में मनाई गई।
विज्ञापन

श्रद्धांजलि समारोह में विभिन्न राजनीतिक एवं सामाजिक हस्तियों ने उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि भाजपा गोरखपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय ने चंद्रशेखर की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया। इस दौरान पूरा ट्रस्ट परिसर ‘चंद्रशेखर अमर रहें’ तथा ‘जब तक सूरज-चांद रहेगा, चंद्रशेखर जी का नाम रहेगा’ जैसे नारों से गूंज उठा। इस दौरान विनोद राय ने कहा कि चंद्रशेखर का संपूर्ण जीवन संघर्ष, साहस और सिद्धांतों का प्रतीक रहा। सदन में उनकी पहचान एक निर्भीक वक्ता के रूप में थी। उन्होंने कहा कि विपरीत परिस्थितियों में भी वह कभी विचलित नहीं हुए और अन्याय के विरुद्ध चट्टान की तरह अडिग रहकर संघर्ष करते रहे। उन्होंने जीवनभर पद की लालसा से ऊपर उठकर जनहित की राजनीति की। विधान परिषद सदस्य विक्रांत सिंह ‘रिशु’ ने कहा कि आपातकाल के दौरान जब अधिकांश नेता खामोश थे, तब चंद्रशेखर ने निर्भीक होकर तत्कालीन सत्ता का विरोध किया। इसी संघर्षशील व्यक्तित्व के कारण उन्हें युवा तुर्क के नाम से जाना गया। कार्यक्रम को भाजपा जिलाध्यक्ष ध्रुव सिंह ने भी संबोधित किया। अंत में एमएलसी यशवंत सिंह के प्रतिनिधि उदयशंकर चौरसिया ने सभी का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर पूर्व प्रमुख अरुण सिंह, प्रमुख अरविंद सिंह, रमेश कनौजिया, ओमप्रकाश सिंह, बृजेश कांदू, लालबहादुर सिंह ‘लालू’, अशोक पांडेय आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता ट्रस्ट अध्यक्षा प्रियंवदा सिंह ने और संचालन शिक्षक नेता कमलेश राय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed