{"_id":"69ac77e72e2117180f0d41fc","slug":"the-file-for-the-second-bridge-at-narauli-has-been-stuck-with-the-government-for-six-months-azamgarh-news-c-258-1-svns1001-146526-2026-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: छह माह से शासन में अटकी नरौली पर दूसरे पुल की फाइल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: छह माह से शासन में अटकी नरौली पर दूसरे पुल की फाइल
विज्ञापन
आजमगढ़। नगर क्षेत्र को जाम से राहत दिलाने के उद्देश्य से नरौली से भंवरनाथ तक प्रस्तावित फोरलेन मार्ग का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। करीब 70 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस मार्ग का निर्माण वाराणसी-लुंबिनी फोरलेन के पास से शुरू किया गया है। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने निर्माण में आ रही बाधाओं को दूर कर कार्य को गति दे दी है। वहीं नरौली पर दूसरे पुल के निर्माण के लिए अगस्त 2025 में ही भेजा गया प्रस्ताव अभी तक शासन में ही अटका है। अभी तक इस पर शासन की मुहर नहीं लग सकी है। बता दें कि फोरलेन मार्ग का निर्माण दो चरणों में किया जाएगा। पहले चरण में 35 करोड़ रुपये की लागत से नरौली पुल से करतालपुर तिराहे तक सड़क को फोरलेन बनाया जाएगा, जबकि दूसरे चरण में करतालपुर तिराहे से भंवरनाथ तक 35 करोड़ रुपये की लागत से निर्माण कार्य कराया जाएगा।इस परियोजना के दौरान नरौली पर दूसरे पुल के निर्माण का प्रस्ताव भी सेतु निगम की ओर से दिया गया था। हालांकि शुरू में शासन ने इस प्रस्ताव को मंजूरी देने से इंकार कर दिया था। बाद में सेतु निगम ने इसे धर्मार्थ योजना में शामिल कर स्वीकृति देने की मांग की, जिसके बाद शासन ने इसे कार्ययोजना में शामिल कर लिया।पीडब्ल्यूडी की ओर से सड़क चौड़ीकरण का कार्य शुरू कर दिया गया है, लेकिन नरौली पर बनने वाले दूसरे पुल के लिए अभी बजट जारी नहीं हुआ है। सेतु निगम ने इसकी कार्ययोजना तैयार कर अगस्त 2025 में ही शासन को भेज दी लेकिन लगभग छह माह का समय बीत गया अभी तक शासन की ओर से इसकी मंजूरी प्रदान नहीं की गई है और ना ही बजट स्वीकृत किया गया है।
पुल को फोरलेन परियोजना की कार्ययोजना में शामिल कर लिया गया है। विभाग की ओर से कार्ययोजना तैयार कर शासन को भेज दी गई है। लेकिन, शासन स्तर से अभी तक पुल के निर्माण के लिए बजट जारी किया गया है। बजट जारी होते ही पुल का निर्माण शुरू कर दिया जाएगा।
ज्ञानेंद्र वर्मा, अधिशासी अभियंता सेतु निगम।
विज्ञापन
पुल को फोरलेन परियोजना की कार्ययोजना में शामिल कर लिया गया है। विभाग की ओर से कार्ययोजना तैयार कर शासन को भेज दी गई है। लेकिन, शासन स्तर से अभी तक पुल के निर्माण के लिए बजट जारी किया गया है। बजट जारी होते ही पुल का निर्माण शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
ज्ञानेंद्र वर्मा, अधिशासी अभियंता सेतु निगम।