Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The district got first place in the state in the Prime Minister's Maternity Security Campaign

Azamgarh News: प्रधानमंत्री मातृत्व सुरक्षा अभियान में जिले को प्रदेश में पहला स्थान

Sun, 30 Mar 2025 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 30 Mar 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
The district got first place in the state in the Prime Minister's Maternity Security Campaign
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

आजमगढ़। मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय सभागार में शनिवार को प्रधानमंत्री मातृत्व सुरक्षित अभियान के तहत प्लेज पर 9 एचीवर्स कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें जनपद की चिह्नित स्वास्थ्य इकाइयों के अधीक्षक, प्रभारी चिकित्साधिकारी, बीपीएम, बीसीपीएम, स्टाफ नर्स, एएनएम,एलटी और आशा बहुओं के साथ कार्यक्रम प्रबंधकों को सम्मानित किया गया।
मुख्य चिकित्साधिकारी ने बताया कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत पीएमएसएमए कार्यक्रम में जनपद ने वित्तीय वर्ष 2024-25 में प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। अब तक 55,000 से अधिक गर्भवती महिलाओं का पंजीकरण किया गया, जिसमें से 37,000 से अधिक महिलाओं को निःशुल्क अल्ट्रासाउंड सुविधा प्रदान की गई।
विज्ञापन

जिला महिला चिकित्सालय के मुख्य चिकित्साधीक्षक डॉ. विनय कुमार सिंह ने इसकी प्रगति एवं चुनौतियों पर जानकारी साझा की। बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए जिला महिला चिकित्सालय के मुख्य चिकित्साधीक्षक को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed