फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The dead body of a young man who had gone out to eat in the evening was found in the morning.

Azamgarh News: शाम को खाना खाने निकले युवक का सुबह मिला शव

Wed, 07 Aug 2024 01:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 07 Aug 2024 01:34 AM IST
विज्ञापन
The dead body of a young man who had gone out to eat in the evening was found in the morning.
महराजगंज थाना क्षेत्र के नरोत्तमपुर गांव का एक युवक सोमवार की शाम गांव के घर से बाजार वाले घर पर खाना खाने निकला, लेकिन वहां नहीं पहुंचा। मंगलवार की सुबह उसका शव घर से कुछ दूर पर खंडहर में मिला। सूचना देने के बाद भी पुलिस काफी देर से पहुंची, जिससे नाराज लोगों ने चक्काजाम कर दिया। मौके पर पहुंचे सीओ सगड़ी ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया।
विज्ञापन

नरोत्तमपुर गांव निवासी सतीश चंद्र का गांव के साथ ही बाजार में भी मकान है। सोमवार की रात लगभग आठ बजे उनका लड़का प्रभात मिश्रा (19) गांव के मकान से खाना खाने बाजार के मकान पर जाने के लिए निकला, लेकिन वह मकान पर नहीं पहुंचा। परिवार के लोगों ने उसकी तलाश की, जब वह नहीं मिला तो इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर 112 नंबर पुलिस पहुंची और परिवार से बात कर लौट आई।
विज्ञापन

सुबह आठ बजे के करीब घर से करीब 60 मीटर दूर स्थित खंडहर से उसका शव बरामद हुआ। इस पर लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस काफी देर से पहुंची। इससे नाराज लोगों ने मुख्य मार्ग पर ही चक्काजाम कर दिया। घटना की जानकारी होते ही सीओ सगड़ी शुभम तोदी मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों को समझा-बुझाकर दो घंटे बाद चक्काजाम को समाप्त कराया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी मिलते ही एसपी ग्रामीण चिराग जैन भी मौके पर पहुंच गए और मौका मुआयना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

00
किसी व्यक्ति ने दबाया चाचा का मुंह
मृतक प्रभात के दादा शीतला प्रसाद ने बताया कि रात करीब नौ बजे पुराने घर से एक आदमी आया और हमारे लड़के रामचंदर का मुंह दबा दिया। जब परिवार के लोग पहुंचे तो वह उन्हें छोड़कर फरार हो गया। जिनका पुलिस द्वारा मेडिकल मुआयना कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed