फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The contribution of the district in the success of Chandrayaan-3

Azamgarh News: चंद्रयान-3 की सफलता में जनपद का भी योगदान

Thu, 24 Aug 2023 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Aug 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
The contribution of the district in the success of Chandrayaan-3
फोटो संख्या
विज्ञापन

चंद्रयान-3 की कामयाबी के जश्न में जहां पूरा देश डूबा हुआ है। वहीं इस अभियान को सफल बनाने में जनपद के भी एक युवा वैज्ञानिक का अहम योगदान है। अतरौलिया विकास खंड के परमेश्वरपुर गांव निवासी रमेश कुमार अग्रहरि इस अभियान को सफल बनाने वाली टीम में शामिल रहे।
वैज्ञानिक रमेश कुमार बेंगलुरु में इसरो के मिशन चंद्रयान -3 लैंडिंग को चांद की सतह पर उतारने के लिए पूरी टीम के साथ लगे रहे। वह मंगलयान अभियान में प्राइमर कंट्रोलर के रूप में अहम भूमिका निभा चुके हैं। उनके बड़े भाई सुरेश अग्रहरि ने बताया कि 10 नवंबर 1984 को जन्मे रमेश की प्राथमिक शिक्षा नगर के ही गंगा आदर्श कॉन्वेंट विद्यालय से हुई। हाई स्कूल और इंटर की परीक्षा एसएन इंटर कॉलेज इन्दईपुर अंबेडकर नगर में ली। इंटर की परीक्षा में टापर रहे। इसके बाद बीटेक और परानास्तक भी लखनऊ विश्वविद्यालय से किया। 2008 में रमेश कुमार ने इसरो ज्वाइन कर अन्य पदों पर होते हुए इस समय इसरो में वरिष्ठ वैज्ञानिक अभियंता के पद पर कार्यरत हैं।
विज्ञापन

व्यापार मंडल अध्यक्ष नवनीत कुमार जायसवाल, राजेंद्र जायसवाल,न गर पंचायत अध्यक्ष सुभाष चंद्र जायसवाल, राजेश अग्रहरि, अमित जायसवाल, अरविंद कुमार अग्रहरि, प्रवीण मद्धेशिया, जगदीश पांडेय आदि ने उन्हें बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed