फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The company that built Suheldev University evaded taxes worth Rs 11.71 crore.

Azamgarh News: सुहेलदेव विवि बनाने वाली कंपनी ने की 11.71 करोड़ की टैक्स चोरी

Wed, 06 May 2026 01:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
The company that built Suheldev University evaded taxes worth Rs 11.71 crore.
महराजा सुहेलदेव राज्य विश्वविद्यालय का निर्माण कराने वाली कंपनी को 11.71 करोड़ रुपये की टैक्स चोरी का नोटिस जारी किया गया है। जीएसटी विभाग की जांच में मामला सामने आया है। कंपनी के डायरेक्टर को एक सप्ताह में अभिलेख के साथ उपस्थित होने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन

जीएसटी विभाग के असिस्टेंट कमिश्नर मैनेजर चौरसिया और निधि श्रीवास्तव ने बताया कि महाराजा सुहेलदेव राज्य विश्वविद्यालय का निर्माण डायनका इंडस्ट्रीज इंडिया प्राइवेट लिमिटेड अहमदाबाद ने कराया था।
विज्ञापन

कंपनी पहले देश के अन्य हिस्सों में काम करती थी। कंपनी ने 2022-23 में यूपी में काम कराने के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था। इसके बाद विश्वविद्यालय के निर्माण का ठेका लिया। कंपनी ने 108 करोड़ रुपये से विश्वविद्यालय का काम किया था। वर्तमान में कंपनी मेरठ और हाथरस आदि जगहों पर पीडब्ल्यूडी की तरफ से मिले कार्य कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

असिस्टेंट कमिश्नर मैनेजर चौरसिया और निधि श्रीवास्तव ने जीएसटी पोर्टल पर कंपनी के अभिलेखों की जांच तो उसमें 11.71 करोड़ की टैक्स की चोरी सामने आई। दोनों अधिकारियों ने बताया कि कंपनी ने काम तो किया लेकिन जो टैक्स बनता था उसे जमा नहीं किया। इसके लिए कंपनी को नोटिस जारी किया गया है।

उसे एक हफ्ते में अभिलेखों के साथ उपस्थित होकर अपना पक्ष रखने का निर्देश दिया गया है। कंपनी के डायरेक्टर बुलंदशहर के रहने वाले हैं और इन्होंने अहमदाबाद में अपनी कंपनी का रजिस्ट्रेशन कराया था। बाद में यूपी में भी रजिस्ट्रेशन कराया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed