फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The clerks mobilized against the transfer, staged a sit-in

स्थानांतरण के विरोध में लामबंद हुए लिपिक, दिया धरना

Mon, 19 Jul 2021 10:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jul 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
The clerks mobilized against the transfer, staged a sit-in
सीएमओ कार्यालय में धरना देते यूपी मेडिकल एंड पब्लिक हेल्थ मिनिस्ट्रियल के सदस्य। - फोटो : AZAMGARH
बलरामपुर। शासन के निर्देश हुए स्थानांतरण के विरोध में जिले के स्वास्थ्य महकमे में तैनात लिपिकों ने सोमवार को सीएमओ कार्यालय पर धरना प्रदर्शन कर विरोध दर्ज कराया। स्थानांतरण को शासन के निर्देशों के अनुरूप न बताते हुए आक्रोश जताया और इसे रद्द किए जाने की मांग करने के साथ ही आंदोलन को तेज करने की रणनीति तय किया।
विज्ञापन

निदेशक प्रशासन चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं द्वारा जिले में तैनात 36 लिपिकों का स्थानांतरण 200 से 500 किमी दूर कर दिया है। पूरे प्रदेश में निदेशक द्वारा स्थानांतरण में ऐसा किया गया है। जो नियम विरूद्ध है। निदेशक के इस कवायद के खिलाफ स्वास्थ्य महकमे के लिपिक यूपी मेडिकल एंड पब्लिक हेल्थ मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन के बैनर तले लामबंद हो गए है। सोमवार को सीएमओ कार्यालय पर लिपिको ने धरना प्रदर्शन किया। अध्यक्ष सत्यपाल चौहान ने कहा कि शासन ने 20 प्रतिशत का ही स्थानांतरण किए जाने का निर्देश दिया है जबकि निदेशक द्वारा 70 प्रतिशत का स्थानांतरण कर दिया गया है। दिव्यांग, आश्रित व दंपत्ति नीति का भी पालन स्थानांतरण में नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि जब तक स्थानांतरण सूची निरस्त किए जाने की हमारी मांग पूरी नहीं होती है तब तक हमारा आंदोलन चलेगा। इस अवसर पर सुनेत कुमार राय, ओम प्रकाश, बृजभान राम, विनोद कुमार सिंह, रामजतन मौर्या, मनोज कुुमार यादव समेत काफी संख्या में विभागीय लिपिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed