फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The city's third pink booth was inaugurated

Azamgarh News: शहर के तीसरे पिंक बूथ का हुआ उद्घाटन

Sat, 16 Dec 2023 12:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 16 Dec 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
The city's third pink booth was inaugurated
मिशन शक्ति अभियान के तहत पुलिस विभाग पिंक बूथ स्थापित करा रहा है। इसी के तहत शहर में स्थापित तीसरे पिंक बूथ का शुक्रवार को एएसपी सिटी शैलेंद्र लाल ने उद्घाटन किया। यह तीसरा पिंक बूथ जिला महिला अस्पताल के पास बड़ादेव तिराहे पर स्थापित किया गया है।
विज्ञापन

एएसपी सिटी ने बूथ के लोकार्पण के बाद कहा कि महिलाओं व बालिकाओं की समस्याओं के निस्तारण के लिए पिंक बूथ शहर में स्थापित किया जा रहा है। इस पर सिर्फ महिला पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है, जो महिलाओं व बालिकाओं के समस्याओं को सुन कर उसका त्वरित निस्तारण कराएंगी। इसके साथ ही तैनात पुलिस कर्मियों द्वारा बूथ पर आने वाली महिलाओं व युवतियों को सरकारी योजनाओं की भी पंपलेट के माध्यम से जानकारी दी जाएगी। इतना ही नहीं नारी सुरक्षा व अन्य सरकारी कार्यक्रमों व योजनाओं के प्रति भी जागरूक किया जाएगा। इस बूथ पर तैनात महिला पुलिस कर्मी एलवल पुलिस चौकी के निर्देशन में कार्य करेगी। यहां कुल चार सीसी टीवी कैमरे लगाए गए हैं। इस बूथ की मानिटरिंग अपर पुलिस अधीक्षक नगर, क्षेत्राधिकारी नगर व थाना प्रभारी कोतवाली द्वारा की जायेगी। इस अवसर पर सीओ नगर गौरव शर्मा, शहर कोतवाली प्रभारी, एलवल चौकी प्रभारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed