फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The circle rate in urban and semi-urban areas could increase by up to 10 percent

Azamgarh News: नगरीय, अर्धनगरीय क्षेत्रों में बढ़ सकता है 10 प्रतिशत तक सर्किल रेट

Tue, 09 Sep 2025 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Sep 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
The circle rate in urban and semi-urban areas could increase by up to 10 percent
आजमगढ़। विभिन्न क्षेत्रों में सर्किल रेट की बढ़ोत्तरी का प्रस्ताव तैयार किया गया है। नगरीय क्षेत्रों में सर्किल रेट में 10 प्रतिशत और ग्रामीण क्षेत्रों में पांच से आठ प्रतिशत तक सर्किल रेट में वृद्धि प्रस्तावित है। अपने कार्यालय में इसकी जानकारी देते हुए सोमवार को एआईजी स्टांप राजेश कुमार ने बताया कि प्रस्तावित सर्किल रेट पर 22 सितंबर तक आपत्तियां ली जाएगी। 23 से 25 सितंबर को आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पेड़ व निर्माण के मूल्यों में कोई वृद्धि प्रस्तावित नहीं की गई है। कुछ तहसीलों के गांवों में भी सर्किल रेट को यथावत रखा गया गया है। प्रस्तावित सर्किल रेट पर तहसीलों के निबंधन कार्यालय या एआईजी स्टांप कार्यालय में आपत्ति दाखिल की जा सकती है। सदर तहसील में आने वाले नगरीय क्षेत्र में आवासीय, अकृषक और कृषि भूमि की दरों में औसतन 10 प्रतिशत की वृद्धि की गई है। यही रेट अर्धनगरीय क्षेत्र में आवासीय, अकृषक और कृषि भूमि की दरों प्रस्तावित है। उन्होंने बताया कि सामान्य ग्रामीण क्षेत्र के गांवों, विकासशील गांवों और विकास प्राधिकरण में शामिल किए गए नए गांवों में अकृषक और कृषि भूमि की दरों में औसतन पांच से आठ प्रतिशत की वृद्धि प्रस्तावित है। जिन गांवों में बीते कई वर्षों में कोई वृद्धि प्रस्तावित नहीं की गई थी, उन गांवों को आसपास के समतुल्य करने के लिए 10 प्रतिशत की वृद्धि होनी है। इसके अलावा चिन्हित मुख्यमार्गों पर भूमि की दरों में औसतन 10 प्रतिशत की वृद्धि प्रस्तावित है।
विज्ञापन

इसी प्रकार सगड़ी क्षेत्र में सामान्य राजस्व गांवों में पांच से सात प्रतिशत, नगर पालिका बिलरियागंज, नगर पंचायत अजमतगढ़ और महाराजगंज के सर्किल दरों में 10 प्रतिशत वृद्धि प्रस्तावित है। इस तहसील के कुछ गावों के सर्किल रेट को यथावत रखा गया है। लालगंज तहसील क्षेत्र में प्रस्तावित सर्किल रेट की वही स्थिति है। अकृषक क्षेत्र में 10 और कृषि क्षेत्र में पांच से सात प्रतिशत सर्किल रेट बढ़ना प्रस्तावित है। तहसील मेंहनगर में अर्धनगरीय, नगरीय और विकासशील क्षेत्रों में के गांवों में लगभग 10 प्रतिशत और ग्रामीण क्षेत्रों में सात प्रतिशत की वृद्धि प्रस्तावित है। तहसील बूढ़नपुर में जिस मार्ग पर व्यवसायिक गतिबिधियां विकसित हो चुकी हैं वहां पर पांच से 10 प्रतिशत तक वृद्धि किया जाना प्रस्तावित है। ग्रामीण क्षेत्रों में अकृषक दरों में पांच और कृषि दरों में पांच प्रतिशत वृद्धि प्रस्तावित है। तहसील निजामाबाद क्षेत्र में नगर पंचायत सीमा के अंतर्गत स्थित सभी राजस्व गांवों में आवासीय दरों में सात प्रतिशत और कृषि भूमि की दरों में छह प्रतिशत की वृद्धि का प्रस्ताव है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी प्रकार तहसील फूलपुर में नगरीय और अर्धनगरीय क्षेत्र अकृषक भूमि की दरों में सात से 10 प्रतिशत, कृषि भूमि की दरों में सात से दस प्रतिशत की वृद्धि प्रस्तावित है। चिन्हित सड़कों पर आठ से 10 प्रतिशत, सामान्य श्रेणी के गांवों में कृषि और अकृषि भूमि की दरों में पांच से सात प्रतिशत की वृद्धि प्रस्तावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed