{"_id":"5f112e388ebc3e63c45c2735","slug":"the-bull-of-a-farmer-tying-a-cow-to-the-peg-slammed-his-life-in-azamgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजमगढ़: गाय को खूंटे से बांध रहे किसान की सांड ने पटककर ले ली जान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजमगढ़: गाय को खूंटे से बांध रहे किसान की सांड ने पटककर ले ली जान
Fri, 17 Jul 2020 10:21 AM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Fri, 17 Jul 2020 10:21 AM IST
विज्ञापन
घटना के बाद शोकाकुल परिजन
- फोटो : अमर उजाला
आजमगढ़ जिले के जहानागंज थाना क्षेत्र के गांव शेरकुटी में गुरुवार देर शाम सांड ने गाय बांध रहे किसान की पटक-पटक कर जान ले ली। गंभीर रूप से घायल किसान को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
जहानागंज थाना क्षेत्र के शेरपुरकुटी गांव निवासी रवींद्र यादव (46) गुरुवार शाम सात बजे गाय को बांध रहा था। इसी दौरान सांड आ गया। किसान सांड को भगा रहा था कि उसने किसान पर हमला कर दिया। बताया जा रहा कि उसने किसान को कई बार उठाकर पकट दिया।
विज्ञापन
शोर सुनकर जब तक ग्रामीण बचाने के लिए पहुंचते वो गंभीर रूप से घायल हो चुका था। आनन-फानन में नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पत्नी उर्मिला देवी और दो बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन