फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The boy who went to wash the cycle at Pokhara died by drowning

आजमगढ़: तालाब में साइकिल धोने गए बच्चे की डूबकर मौत, मचा हड़कंप

Thu, 26 Aug 2021 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 26 Aug 2021 12:47 AM IST
सार

तालाब में साइकिल धोने के दौरान उसका पैर फिसल गया और वह पोखरी में डूब गया। आसपास मौजूद लोगों ने उसे पोखरे में गिरता देखा और तत्काल उसे बचाने के लिए कूद गये लेकिन वह गहराई में चला गया था। 

विज्ञापन
The boy who went to wash the cycle at Pokhara died by drowning
drowned

विस्तार

आजमगढ़ जिले के कप्तानगंज कस्बा निवासी एक बच्चा बुधवार को बाबा गोपीदास की कुटी पर स्थित पोखरे में अपनी साइकिल लेकर धोने के लिए गया था। इसी दौरान अचानक पैर फिसल जाने से वह पोखरी में डूब गया। लोगों ने उसे कुछ ही देर में पोखरी से निकाल लिया और स्थानीय डॉक्टर के पास ले गए। वहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


कप्तानगंज कस्बा के पुरानी बाजार निवासी पीयूष ठठेर का पुत्र सोनू(10) बुधवार को दिन में दो बजे अपनी साइकिल धोने के लिए पास में स्थित बाबा गोपीदास कुटी स्थित पोखरे पर गया था। पोखरे के किनारे वह साइकिल खड़ी कर उसे धो रहा था।
विज्ञापन


इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह पोखरी में डूब गया। आसपास मौजूद लोगों ने उसे पोखरे में गिरता देखा और तत्काल उसे बचाने के लिए कूद गये लेकिन वह गहराई में चला गया था। कुछ ही देर में लोगों ने उसे पोखरे से निकाल लिया और तत्काल इलाज के लिए स्थानीय डॉक्टर के पास लेकर पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

डॉक्टर ने हालत गंभीर देख उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। वह कक्षा चार का छात्र था और दो भाई व एक बहन में सबसे बड़ा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों के अनुरोध पर शव का पंचनामा कर अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed