फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The body of an old woman was found in a closed house in Shahgarh

Azamgarh News: शाहगढ़ में बंद घर में मिला वृद्ध महिला का शव

Sun, 16 Feb 2025 11:05 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 16 Feb 2025 11:05 PM IST
विज्ञापन
The body of an old woman was found in a closed house in Shahgarh
बलरामपुर। सिधारी थाना क्षेत्र के शाहगढ़ गांव में एक मकान में दो दिन से बंद मकान में वृद्ध महिला मृत अवस्था में मिली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस घटना से परिवार में मातम छाया हुआ है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। सिधारी थाना क्षेत्र के शाहगढ़ गांव निवासी रीता पाल (63) पत्नी रामजनम पाल अपने मकान शाहगढ़ में अकेली रहती थी। परिजनों को सूचना मिली कि दरवाजा दो दिन से अंदर से बंद है। सूचना के बाद परिजन आए और पुलिस की मौजूदगी में दरवाजा खोला गया तो रीता पाल मृत मिली। इस मामले में मृतका की बहू दुर्गावती पाल ने थाने में तहरीर दी है। सिधारी थानाध्यक्ष शशिचंद्र चौधरी ने बताया कि प्रथम दृष्टया गिरने के चलते चोट से मौत प्रतीत हो रहा है, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मौत की असल वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद स्पष्ट हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed