फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The bike rider was going from West Bengal to Delhi

Azamgarh News: दोस्तों के साथ पश्चिम बंगाल से दिल्ली जा रहा था बाइक सवार

Sun, 09 Jun 2024 01:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jun 2024 01:51 AM IST
विज्ञापन
The bike rider was going from West Bengal to Delhi
बलरामपुर। पवई थाना क्षेत्र के रैदा गांव के पास पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर 197.2 नंबर स्टोन पर शुक्रवार को सड़क हादसे में बाइक सहित जिंदा जले युवक की शिनाख्त हो गई। उसके साथ चार पहिया वाहन पर घर से निकले दो दोस्तों ने उसकी शिनाख्त की है। मृतक अरका पर्व घोष (25) पुत्र अमित घोष कोलकाता काकूगाछी (पश्चिम बंगाल) के पी322 सीआईटी स्कीम विम फूल बागान का निवासी है।
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल के जनपद कोलकाता थाना फूलबागान क्षेत्र के 126/6 फूलबागान निवासी जॉय पांजा पुत्र तारक पाजा अपने साथी ऋषभ ढढनिया व अरका पर्व घोष (25) पुत्र अमित घोष के साथ कोलकाता से दिल्ली जा रहा था। जॉय पांजा ने बताया कि कार में वह अपने साथी ऋषभ ढढनिया के साथ पूर्वांचल एक्सप्रेसव-वे से होते हुए दिल्ली के लिए निकला था।
विज्ञापन

वहीं उसका एक और साथी अरका पर्व घोष (25) पुत्र अमित घोष कोलकाता काकूगाछी (पश्चिम बंगाल) के पी322 सीआईटी स्कीम विम फूल बागान भी बाइक से पीछे-पीछे चल रहा था। कार में सवार जॉय पांजा अरका पर्व घोष से आगे निकल गए। अचानक अरका पर्व घोष का मोबाइल बंद हो गया। जिससे चिंतित होकर वह अपने साथी को खोजते हुए पुनः वापस आए तो पता चला कि खड़े ट्रक में पीछे से आकर बाइक ने टक्कर मार दिया। जिससे उसकी गाड़ी में आग लग जाने से मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। शनिवार को दिन में शव का पोस्टमार्टम कराया गया। परिजन शव को अंतिम संस्कार के लिए वाराणसी से प्लेन से कोलकाता ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed