फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The artists of the national unity message

कलाकारों ने दिया राष्ट्रीय एकता का संदेश

Tue, 30 Dec 2014 11:53 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Tue, 30 Dec 2014 11:53 PM IST
विज्ञापन
The artists of the national unity message
रंग महोत्सव के समापन पर मंगलवार को कलाकारों और रंगकर्मियों ने नगर में रंग जुलूस निकाला। आकर्षक परिधानों में सजे कलाकार जब एक साथ नगर की सड़कों पर उतरे तो ऐसा लगा जैसे पूरा भारत आजमगढ़ में आ गया हो।
विज्ञापन


कलाकारों ने विभिन्न झांकियों के माध्यम से लोगों को राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया। राष्ट्रीय साहित्य कला संस्थान के तत्वावधान में ‘रंग महोत्सव’ के समापन पर कलाकारों ने सड़कों पर सद्भावना यात्रा निकाल लोगों को राष्ट्रीय एकता और अखंडता के सूत्र में बांधने का संदेश दिया।
विज्ञापन


इस दौरान कलाकारों का जगह-जगह स्वागत किया गया। रंग यात्रा पुरानी कोतवाली स्थित श्री अग्रवाल घर्मशाला से निकलकर तकिया, कोट, दलालघाट, पुन: पुरानी कोतवाली, चौक और मातबरगंज होते हुए अग्रवाल घर्मशाला पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


सामाजिक, सांस्कृतिक संदेशों का बोध कराते रंग यात्रा ने साल के अंत में एक अमिट छाप छोड़ अगले साल मिलने का वादा किया।

रंग यात्रा में जहां कोई पागल बना था, तो कोई जोकर, वहीं एक युवती आज देश में हो रहे नारी अत्याचार और बलात्कार को इंगित कर रही थी। यात्रा में सबसे आगे संस्थान के कलाकार देशभक्ति गीतों पर नृत्य करते चल रहे थे।
द वुमन चाइल्ड डेवलपमेंट एसोशिएसन मणिपुर की टीम ने लोकनृत्य पेश किया।

दूसरे स्थान पर नर्तन कला निकेतन गुवाहाटी असम बीहू, उत्कल संगीत समाज कटक ओडिशा की टीम संभलपुरी नृत्य करते हुए चल रही थी। रिदम डांस एंड अर्बिक वर्ल्ड लखनऊ के कलाकार समाज में फैल रही बुराइयों को प्रदर्शित करते हुए भ्रूण हत्या, बेरोजगारी, नारी उत्पीड़न का संदेश दे लोगों से इसे रोकने का आह्वान कर रहे थे।

सास्वती ग्रुप ब्रह्मपुर ने ओडिशा कौमी एकता का संदेश देते मनमोहक झांकी निकाली। गुजरात के कलाकार डांडिया नृत्य करते चल रहे थे। राक स्टार मिर्जापुर का दल स्टंट करते हुए लोगों को अपनी तरफ  आकर्षित कर रहा था।

बिंब सांस्कृतिक समिति लखनऊ ने स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत की तरफ  लोगों का ध्यान आकर्षित किया। रंग यात्रा में डा. पीयूष सिंह यादव, श्याम कुमार अग्रवाल, अनीता साइलेस, वंदना त्रिपाठी, संतोष श्रीवास्तव, सुधीर श्रीवास्तव, सुषमा जावलेकर, रोजी दूबे, विजय गुप्ता, सुनील दत्त विश्वकर्मा,


शरद गुप्ता, गौरव, सुधीर शर्मा, मनोज कुमार मौर्य, राकेश, अमरजीत विश्वकर्मा, सावन प्रजापति, कमलेश सोनकर, शशि सोनकर, मनीष, शिवांगी सिंह, काजल सिंह, निकिता साइलेस, नेहा साइलेस, अनामिका सिंह, नेहा वर्मा, अनु वर्मा, संध्या सिंह, अमृता ज्योति सिंह, अयुष्का सिंह, डा. शशिभूषण शर्मा, मनोज यादव आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed