फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The animal ate half of the cow's body, DFO said- people should be cautious

Azamgarh News: जानवर ने गाय का आधा धड़ खाया डीएफओ बोले-लोग बरतें सतर्कता

Tue, 18 Feb 2025 12:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 18 Feb 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
The animal ate half of the cow's body, DFO said- people should be cautious
कप्तानगंज (आजमगढ़)। कंधरापुर थाना क्षेत्र के सेहदा गांव में बीती रात एक अज्ञात जानवर ने घर के बाहर बरामदे में बांधी गाय का आधा हिस्सा खा गया। सुबह घर के लोगों ने जब यह नजारा देखा तो उनके होश उड़ गए। ग्रामीणों ने पुलिस सहित वन विभाग को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस के साथ वन विभाग की टीम जांच में जुटी है। कंधरापुर थाना के सेहदा गांव निवासी बुद्धिराम मौर्य के घर के बाहर गाय बांधी थी। रात में गाय को किसी अज्ञात जानवर ने गर्दन के साथ रीढ़ समेत आधा खा गया। सुबह घर के लोग जब जगे तो सभी हैरान रह गए।
विज्ञापन

इसको लेकर पूरे गांव में तरह-तरह की चर्चा होने लगी। कोई बड़ा जानवर तो कुछ कुत्तों या गीदड़ के खाने की बात कह रहे थे। बाद में लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस के साथ वन विभाग को दी। थोड़ी ही देर में वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर जांच कर लौट गई।
विज्ञापन

इस संबंध में डीएफओ जेडी मिश्रा ने बताया कि जांच चल रहीं है। चार किलोमीटर दूर तक जांच की गई। देखते हैं कौन से जानवर ने किया है। वैसे गांव के लोगों को सतर्क रहने को कहा गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed