{"_id":"576985fc4f1c1b9a60b48d99","slug":"the-181-cases-19-of-the-salvage","type":"story","status":"publish","title_hn":"आए 181 मामले,19 का निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आए 181 मामले,19 का निस्तारण
अमर उजाला ब्यूरो/आजमगढ
Updated Tue, 21 Jun 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
तहसील दिवस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तहसील सभागार में मंगलवार को जिलाधिकारी सुहास एलवाई की अध्यक्षता में तहसील दिवस का आयोजन किया गया। मौसम अच्छा होने के कारण तहसीलों पर फरियादियों की भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान 181 मामले आए जिसमें से 19 मामलों का निस्तारण किया गया।
मंगलवार को मेहनगर तहसील पर जिलाधिकारी सुहास एलवाई के आने की सूचना पर तहसील पर फरियादियों की भारी भीड़ रही। जिलाधिकारी सवा बारह बजे के करीब तहसील पहुंचे। डीएम को कर्मचारी अपने-अपने पटल पर भागते दिखे। इस दौरान डीएम सहित प्रशिक्षु आईएएस अरविंद कुमार, मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र वर्मा, प्रभारी एसपी डा. विपिन तांडा और उपजिलाधिकारी बाबूलाल ने बारी-बारी फरियादियों की समस्याएं सुनी।
इस दौरान तितिरा गांव की सैकड़ों महिलाएं प्रधान राधिका देवी के नेतृत्व में तहसील पहुंची और ग्रामीणों ने कोटेदार पर अनाज वितरण में मनमानी का आरोप लगाया। डीएम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलापूर्ति निरीक्षक को जांच का निर्देश दिया। इस दौरान महिलाएं कोटा निलंबित करने की मांग पर अड़ गई। सीडीओ के समझाने पर महिलाएं वहां से गईं।
विज्ञापन
इसी क्रम में टंडवा, भीखमपुर, बासुपुर गांव के ग्रामीणों ने कोटेदार द्वारा राशन वितरण में धांधली का आरोप लगाते हुए पत्र सौंपा। वहीं सिंहपुर धन्नी गांव के लोगों ने कब्रिस्तान पर दबंगों द्वारा कब्जा की शिकायत की गई। लौदह इमादपुर के अध्यापक जयप्रकाश सिंह ने मेहनगर से गोसाई की बाजार नहर पटरी की सड़क खराब होने का शिकायत की। डीएम ने पीडब्लूडी के अधिशासी अभियंता को मार्ग दुरुस्त कराने का निर्देश दिया।
इसी क्रम में वर्ष 2016-17 में चयनित लोहिया ग्राम टंडवा में ग्रामीणों ने दबंगों द्वारा तालाब, चारागाह और सार्वजनिक भूमि पर कब्जे की शिकायत की। डीएम ने एसडीएम मेहनगर को भू-माफियाओं से तत्काल ग्राम समाज की जमीन को खाली कराने का निर्देश दिया। डीएम ने अधिकारियों से कहा कि तहसील दिवस पर आए मामलों के निस्तारण में लापरवाही न बरती जाए। मौके पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. एके सिंह, अधिशाषी अभियंता विद्युत मनीष आदि उपस्थित रहे।