{"_id":"5121c5ff2ac38d1ee33365d0b3c822c8","slug":"thatch-flew-into-a-severe-storm-with-heavy-rain-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज बारिश के साथ चक्रवाती तूफान में उड़े छप्पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज बारिश के साथ चक्रवाती तूफान में उड़े छप्पर
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Tue, 28 Apr 2015 11:56 PM IST
विज्ञापन
मंगलवार की सुबह चक्रवाती तूफान के साथ तेेेज बारिश में कई स्थानों पर पेड़ उखड़ गए। जहानागंज, कंधरापुर और रानी की सराय में नीम का पेड़ गिर गया। तूफान इतना तेज था कि शहर में लगी बड़ी होर्डिंग उड़कर दूर जा गिरी।
मंगलवार को दिन निकलने पर मौसम पूरी तरह साफ था। साढ़े नौ बजे तक आसमान पर बादलों के आने का क्रम शुुरू हुआ। सुबह दस बजे ऐसे माहौल हो गया था कि मानो शाम के साढ़े छह बजे रहे हों। तेज हवाआेें के कारण नगर क्षेत्र में कई लोगों के छप्पर उड़कर दूर जाकर गिरे। कंधरापुर क्षेत्र में मदधुपुर गांव निवासी रहाई यादव के घर के सामने स्थित नीम का विशाल पेड़ गिर गया। इसमेें कोई घायल नहीं हुआ। बाकीपुर सोनहरिया में रामबदन यादव की पशुओं की मड़ई हवा में उड़ गई।
मुबारकपुर : कस्बे के अलीनगर मुहल्ला में आंधी के चलते महमूद खां पुत्र हुसैन खां के दो मंजिला मकान का बारजा गिर गया। संयोग ही था कि मकान के नीचे कोई नहीं था। इसी मकान के नीचे खड़ी मुहम्मद आमिर पुत्र नन्हे की इंडिको कार क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन
रानी की सराय : कस्बा तूफानी बारिश से सैकड़ों लोगों के टीन शेड उड़ गए। वहीं रेलवे स्टेशन मोड़ पर आजमगढ़-वाराणसी मार्ग पर नीम का पेड़ गिर गया। दो घंटे तक आवागमन बाधित रहा। जहानागंज : रामपुर गांव में गुलाब सिंह के घर के सामने लगा नीम का पेड़ घर पर गिर गया। गुलाब के छोटे भाई जगदंबा सिंह की पत्नी कुसुम को चोट आईं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।
सरायमीर : थाना क्षेत्र के कोरौली गांव में अतीकुर्रहमान की मंडई में आग लग गई। वहीं तेज हवाओं के कारण गांव में स्थित पोल्ट्री फार्म बर्बाद हो गया।