फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Thank you letter sent to PM on the decision to conduct caste census

Azamgarh News: जातीय जनगणना कराने के फैसले पर पीएम को भेजा धन्यवाद पत्र

Mon, 05 May 2025 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 05 May 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
Thank you letter sent to PM on the decision to conduct caste census
आजमगढ़। देश में जातीय जनगणना कराने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऐतिहासिक फैसले से हर्ष है। सरकार के इस फैसले के समर्थन में सोमवार को सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर के आह्वान पर पदाधिकारियों ने तहसील प्रशासन के माध्यम से पीएम को धन्यवाद पत्र भेजा।
विज्ञापन

प्रदेश सचिव चंद्रजीत राजभर ने एसडीएम सदर के माध्यम से पीएम को धन्यवाद पत्र भेजा। कहा कि सरकार के इस निर्णय का सभी लोग स्वागत कर रहे हैं। जातीय जनगणना होने से लोगो तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने में आसानी होगी। इस मौके पर सूर्यनाथ, हरिनारायन, ओमप्रकाश यादव, गोपाल राजभर आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

फूलपुर: जातीय जनगणना के समर्थन में सुभासपा के लोगों ने प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम संत रंजन को सौंपा। राम अवतार गुप्ता ने कहा कि जातीय जनगणना कराने की मांग कई दिनों से चल रही थी, जिस पर पीएम ने अपनी मुहर लगा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बरदह: तहसील मार्टीनगंज में प्रदेश महासचिव प्रहलाद राजभर, जिलाध्यक्ष मोहन राजभर की अध्यक्षता में पीएम को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार अरुण कुमार कोल को सौंपा गया। प्रदेश महासचिव ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा जातीय जनगणना कराने से आने वाले समय में समाज के वंचित, शोषितों की भागीदारी के लिए कानून का अधिकार बनेगा।

बूढ़नपुर : सुभासपा के जिला उपाध्यक्ष रमाशंकर राजभर के नेतृत्व में पीएम को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा गया। उन्होंने कहा कि एनडीएम सरकार ने कई ऐतिहासिक फैसले लिए जिसमें एक जाति आधारित जनगणना भी है। इससे यह पता चल सकेगा कि किसकी संख्या कितनी है। इस मौके पर ओमप्रकाश राजभर, तेजई राजभर, रामचंद्र मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed