फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Tension in love proved costly woman murdered with axe killer lover arrested husband had given complaint

UP: कुंवारे लवर ने शादीशुदा प्रेमिका को काट डाला, बोला- प्यार में टेंशन दे रही थी; पति की तहरीर पर गिरफ्तार

Sat, 05 Jul 2025 06:35 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 05 Jul 2025 06:35 PM IST
सार

यूपी के आजमगढ़ में शादिशुदा महिला की हत्या की सूचना पर पवई थाने की पुलिस पहुंच गई थी। आसपास के लोगों से पूछताछ के बाद मामला दर्ज कर शव काे पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया था। महिला के पति की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ नामजद हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था।

विज्ञापन
Tension in love proved costly woman murdered with axe killer lover arrested husband had given complaint
पुलिस की गिरफ्त में हत्यारा लवर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Azamgarh Crime News: आजमगढ़ के पवई थाना क्षेत्र में हुई महिला की हत्या का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के पास से घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी और मृतका का मोबाइल फोन भी बरामद किया है। पकड़ा गया आरोपी विकास पवई थाना क्षेत्र के दावनपारा गांव का निवासी है।

विज्ञापन


एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि तीन जुलाई को दावनपारा गांव निवासी संजय ने थाने पर तहरीर दी कि उसकी पत्नी अमरावती (30) की हत्या धारदार हथियार से कर दी गई है। तहरीर में विकास समेत चार लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई थी। पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की। 
विज्ञापन


मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने चार जुलाई को शाम 6.10 बजे पूर्वांचल एक्सप्रेसवे सर्विस लेन हमीरपुर तिराहे के पास से आरोपी विकास को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में विकास ने हत्या की बात कबूलते हुए बताया कि वह और अमरावती एक-दूसरे से प्रेम करते थे, लेकिन हाल के दिनों में बातचीत बंद हो गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने की कार्रवाई

घटना के दिन अमरावती ने झगड़े के दौरान उसे मारा, जिससे गुस्से में आकर उसने कुल्हाड़ी से उसकी गर्दन पर वार कर दिया और मौके से भाग हो गया। गिरफ्तारी के बाद विकास की निशानदेही पर पुलिस ने ग्राम खंडौरा स्थित सर्विस लेन के पास झाड़ियों से कुल्हाड़ी और मृतका का मोबाइल बरामद किया। एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि अन्य नामजद अभियुक्तों की तलाश की जा रही है और जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed